कठूमर विधायक के बेटे-बहू का तीन-तीन वोटर लिस्ट में नाम, सांसद संजना जाटव ने कहा-ये लोकतंत्र ही हत्या

Ashish Bhardwaj | Oct 14, 2026, 19:41 IST
Share
सांसद संजना जाटव
सांसद संजना जाटव

राजस्थान की भरतपुर सांसद संजना जाटव ने भाजपा विधायक रमेश खींची के परिवार से जुड़े नामों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने तीन अलग-अलग मतदाता सूचियों में दीपिका का नाम होने की जानकारी दी है। उनके अनुसार, यह मामला लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए गंभीर है और जांच की आवश्यकता है। जाटव ने निर्वाचन आयोग से फर्जी वोटों के निरस्तीकरण की मांग की है।

राजस्थान में भरतपुर सांसद संजना जाटव ने आरोप लगाया है कि भाजपा के कठूमर विधायक रमेश खींची की बहू दीपिका का नाम तीन अलग-अलग मतदाता सूचियों में दर्ज है। ये सूचियां कठूमर नगर पालिका, खेड़ली नगर पालिका और सौंखर ग्राम पंचायत की बताई गई हैं।

भरतपुर सांसद संजना जाटव ने मीडिया से बातचीत के दौरान संबंधित मतदाता सूचियां जारी कर यह मुद्दा उठाया। उनके अनुसार, तीनों सूचियां विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद वर्ष 2026 की हैं।

संजना जाटव ने SIR पर उठाए सवाल

संजना जाटव ने निर्वाचन आयोग और सरकार से सवाल किया कि SIR की प्रक्रिया के बावजूद एक ही महिला का नाम तीन अलग-अलग सूचियों में कैसे दर्ज है। उन्होंने मामले की जांच कराने और कथित फर्जी प्रविष्टियों को हटाने की मांग की।

कठूमर नगर पालिका के वार्ड 15 में नाम

संजना जाटव के अनुसार, कठूमर नगर पालिका की वर्ष 2026 की निर्वाचक नामावली में वार्ड संख्या 15 के क्रमांक 550 पर दीपिका पत्नी मुकेश खींची का नाम दर्ज है।

इसी सूची में मुकेश का नाम क्रमांक 552 और हर्षिता का नाम क्रमांक 551 पर दर्ज बताया गया है।

खेड़ली नगर पालिका के वार्ड 3 में भी नाम

खेड़ली नगर पालिका की वर्ष 2026 की निर्वाचक नामावली में भी दीपिका पत्नी मुकेश का नाम दर्ज है। बताई गई सूची में वार्ड संख्या 3 के क्रमांक 495 पर उनका नाम है। इसी सूची में मुकेश पुत्र रमेश चंद और हर्षिता खींची पुत्री मुकेश खींची के नाम भी है।

सौंखर ग्राम पंचायत की सूची में भी एंट्री

तीसरी एंट्री पंचायत समिति खेड़ली-सौंखर की ग्राम पंचायत सौंखर की है। इस सूची के वार्ड संख्या 1 में क्रमांक 23 पर दीपक देवी पत्नी मुकेश कुमार खींची का नाम दर्ज होने की जानकारी दी गई है। इसी क्रमांक के आसपास विधायक रमेश खींची, उनकी पत्नी उगंती देवी और उनके बेटों मुकेश खींची व संजय खींची के नाम भी मौजूद बताए गए हैं।

यहां दर्ज नाम 'दीपक देवी' है, जबकि नगर पालिका की दोनों सूचियों में 'दीपिका' नाम बताया गया है। इन नामों की पहचान और प्रविष्टियों के संबंध की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी: भाजपा की नजर अब गांवों पर, सीएम भजनलाल ने बनाई रणनीति | Rajasthan Panchayat Election Preparation: BJP's Eye Now on Villages, CM Bhajanlal Sharma Forms Strategy
राजस्थान कैबिनेट मीटिंग के बाद CM भजनलाल बोले- 410 भर्ती परीक्षाएं बिना पेपर लीक कराईं, 1 लाख पदों पर भर्ती जारी
14 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद भाजपा ने पंचायत चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। सीएम भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्रियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने गांवों के विकास, सरकारी योजनाओं और भर्तियों को लेकर भी सरकार के काम गिनाए।1 लाख पदों पर भर्ती जारी

संजना जाटव ने निर्वाचन आयोग से मांग

भरतपुर सांसद संजना जाटव ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार वोट चोरी और SIR के मुद्दे उठा रही है। उनके मुताबिक, कठूमर विधायक के परिवार से जुड़े नामों का तीन सूचियों में दर्ज होना इस प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है।

राजस्थान पंचायत चुनाव: 10,519 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे, 23 को वोटिंग | Rajasthan Panchayat Elections: 10,519 Candidates Filed Nominations, Voting on 23rd
राजस्थान पंचायत चुनाव में 10 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने भरे पर्चे, अलवर में सबसे ज्यादा, जानें कब होगी वोटिंग
14 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में 10,519 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इसमें अलवर सबसे आगे रहा। पहले चरण में जिला परिषद की 586 और पंचायत समिति की 1,806 सीटों के लिए चुनाव होंगे। 15 अक्टूबर तक नाम वापसी, 23 अक्टूबर को वोटिंग और 25 अक्टूबर को पंच-सरपंच चुनाव होंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर मामला है। जाटव ने निर्वाचन आयोग से मामले का संज्ञान लेने, कथित फर्जी वोटों को निरस्त करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

सांसद ने यह भी सवाल किया कि SIR प्रक्रिया के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों के नामों की जांच किस तरह की गई।

SI भर्ती विवाद: अनुमति नहीं मिलने से नाराज अभ्यर्थी हनुमान बेनीवाल के आवास पर, आज होगी मुलाकात | SI Recruitment Dispute: Angry candidates reach Hanuman Beniwal's residence due to denial of permission, meeting to be held today
SI भर्ती विवाद: धरने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल के आवास पहुंचे, आज होगी मुलाकात
14 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 के अभ्यर्थी को धरने की अनुमति नहीं मिल रही हैं। इसके लिए उम्मीदवारों ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से मिलने के लिए समय मांगा है । 20 सितंबर को आयोजित हुई परीक्षा को लेकर विवाद जारी है। उन्होंने राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन और भर्ती प्रक्रिया में देरी के मुद्दे पर भी आवाज उठाई है।

Tags:
  • कठूमर विधायक रमेश खींची
  • सांसद संजना जाटव
  • डुप्लीकेट वोटर नाम
  • कठूमर नगर पालिका
  • खेड़ली नगर पालिका
  • निर्वाचन आयोग से जांच की मांग
  • Kathumar MLA
  • Sanjana Jatav
रामगोपाल को शराब घोटाले में मिले 1 हज़ार करोड़, EOW ने पेश किया दसवां चालान, 20 व्यक्ति और 22 कंपनियां आरोप

By Arun Tiwari

रामगोपाल को शराब घोटाले में मिले 1 हज़ार करोड़, EOW ने पेश किया दसवां चालान, 20 व्यक्ति और 22 कंपनियां आरोप
राजस्थान कैबिनेट मीटिंग के बाद CM भजनलाल बोले- 410 भर्ती परीक्षाएं बिना पेपर लीक कराईं, 1 लाख पदों पर भर्ती जारी

By Mukesh Sharma

राजस्थान कैबिनेट मीटिंग के बाद CM भजनलाल बोले- 410 भर्ती परीक्षाएं बिना पेपर लीक कराईं, 1 लाख पदों पर भर्ती जारी
मंत्रालय में 5 अवर सचिवों के विभाग बदले, गृह से लेकर जनसंपर्क और राजस्व तक नई जिम्मेदारियां, तत्काल संभालना होगा प्रभार

By VINAY VERMA

मंत्रालय में 5 अवर सचिवों के विभाग बदले, गृह से लेकर जनसंपर्क और राजस्व तक नई जिम्मेदारियां, तत्काल संभालना होगा प्रभार
जयपुर में कचरा उठाने का 8 महीने बाद तक बिल, हर महीने का हिसाब गायब, लोगों ने पूछा- किस आधार पर वसूल रहे पैसा?

By Raghvendra Singh Rathore

जयपुर में कचरा उठाने का 8 महीने बाद तक बिल, हर महीने का हिसाब गायब, लोगों ने पूछा- किस आधार पर वसूल रहे पैसा?
शिक्षक भर्ती में छूटे दिव्यांग अब भरें फॉर्म, 15 अक्टूबर से खुलेंगे आवेदन, दिसंबर में होगी परीक्षा

By VINAY VERMA

शिक्षक भर्ती में छूटे दिव्यांग अब भरें फॉर्म, 15 अक्टूबर से खुलेंगे आवेदन, दिसंबर में होगी परीक्षा
जयपुर नगर निगम के सफाई अभियान पर विवाद, कांग्रेस का आरोप- भाजपा के वार्डों में पहले सफाई, हमारे वार्डों का नंबर दिवाली बाद

By Raghvendra Singh Rathore

जयपुर नगर निगम के सफाई अभियान पर विवाद, कांग्रेस का आरोप- भाजपा के वार्डों में पहले सफाई, हमारे वार्डों का नंबर दिवाली बाद
जोधपुर आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रोफेसर की अश्लील चैट सामने आई

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रोफेसर की अश्लील चैट सामने आई