15 साल की तन्वी की मौत पर AIIMS में हड़कंप, 13 साल तक नहीं हुआ हार्ट का ऑपरेशन

Jageshwar prasad | Sept 03, 2026, 18:31 IST
Share
13 साल तक हार्ट सर्जरी नहीं होने से कोटा की बेटी की मौत
13 साल तक हार्ट सर्जरी नहीं होने से कोटा की बेटी की मौत

कोटा की 15 साल की तन्वी की मौत मामले में एम्स दिल्ली ने जांच कमेटी बनाई है। 13 साल से जटिल हार्ट बीमारी से पीड़ित तन्वी की सर्जरी नहीं हो सकी। पिता ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • 13 साल तक हार्ट सर्जरी नहीं होने से कोटा की बेटी की मौत।
  • एम्स ने अब जांच कमेटी बनाई, पिता ने जताया अविश्वास।
  • पिता ने कहा- 2015 में तय थी सर्जरी, डेट टालते 13 साल बीते।
  • 100 बार दिल्ली गए, पर नहीं हो पाई बेटी की सर्जरी।
  • अब FIR कराएंगे, पिता बोले- कमेटी से अब क्या होगा?
कोटा की 15 साल की तन्वी की मौत ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। तन्वी को जन्म से ही दिल की जटिल बीमारी थी। वह 13 साल से एम्स दिल्ली में इलाज करा रही थी। लेकिन उसकी जरूरी सर्जरी कभी नहीं हो पाई।

1 सितंबर को उसकी मौत हो गई।एम्स ने अब जांच कमेटी बनाई है। पिता ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

क्या बीमारी थी तन्वी को?

तन्वी को वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (VSD) और पल्मोनरी एट्रेसिया नाम की बीमारी थी। यह एक जटिल जन्मजात हार्ट डिफेक्ट है। इस बीमारी में हार्ट से फेफड़ों तक खून का रास्ता नहीं होता। 2012 में तन्वी को पहली बार एम्स की कार्डियोलॉजी ओपीडी में लाया गया था।

2017 में डॉक्टरों ने कहा कि हार्ट की जटिल बनावट के कारण सर्जरी संभव नहीं है। परिवार को सिर्फ दवाओं से इलाज की सलाह दी गई। लेकिन परिवार हमेशा सर्जरी की उम्मीद में रहा।

क्या कहते हैं परिजन?

तन्वी के पिता मुकेश ने बताया कि 2 साल की उम्र में बीमारी का पता चला था। 2 सितंबर 2015 को सर्जरी की डेट तय हुई थी। लेकिन फिर दीपावली के बहाने डॉक्टर ने टाल दिया। फिर कहा गया कि कंडयूट (कृत्रिम नली) उपलब्ध नहीं है।

मुकेश ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने किसी संजीव का नंबर दिया। उन्हें 30 हजार रुपए देने के बाद कंडयूट मिला। इसके बाद भी सर्जरी नहीं हुई। परिवार 13 साल में 100 से ज्यादा बार एम्स गया, लेकिन सर्जरी नहीं करवा पाए।

क्यों हुई मौत?

एम्स के अनुसार, 1 सितंबर की सुबह 2:50 बजे तन्वी को कमजोरी महसूस हुई। उसका ऑक्सीजन लेवल 48 प्रतिशत रह गया। डॉक्टरों ने काफी देर तक उसे पुनर्जीवित करने की कोशिश की। लेकिन वह बच नहीं पाई।

एम्स ने कहा कि अंतिम निष्कर्ष पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही आएगा। कमेटी मरीज के इलाज, मेडिकल रिकॉर्ड और मौत की परिस्थितियों की जांच करेगी।

पिता ने जताया अविश्वास

जांच कमेटी बनाने पर तन्वी के पिता ने अविश्वास जताया है। उन्होंने कहा, कोई भी कमेटी बना लो, उससे क्या होगा? उन्होंने कहा कि जब तक कोई कार्रवाई नहीं होती, कमेटी का कोई मतलब नहीं है। मुकेश ने कहा कि वे इलाज में लापरवाही को लेकर FIR दर्ज करवाएंगे।

उन्होंने दिल्ली पुलिस को भी कॉल किया था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करा दिया। अब परिवार एम्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

ये भी पढ़ें:-

ऑनलाइन खाद बुकिंग बनी किसानों की नई मुसीबत, गहलोत का भाजपा सरकार पर हमलावर

CJP को लगा सुप्रीम कोर्ट से झटका, जारी रहेगी स्कूलों में बाहरी एंट्री पर रोक

पर्यटन स्थलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, 30 सितंबर तक होगा प्रदेशभर में सिक्योरिटी ऑडिट

राजस्थान निकाय चुनाव: नॉमिनेशन के 24 घंटे बाद पूर्व पार्षद का निधन, इलेक्शन पर क्या असर होगा?









Tags:
  • एम्स दिल्ली
  • हार्ट सर्जरी
  • जांच कमेटी
  • 15 साल की तन्वी की मौत
राजस्थान शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा, PTI समेत 4 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा, PTI समेत 4 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में इंटरव्यू के 40 फीसदी नंबर बरकरार, सरकार-RPSC की अपील मंजूर

By Mukesh Sharma

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में इंटरव्यू के 40 फीसदी नंबर बरकरार, सरकार-RPSC की अपील मंजूर
CG Patwari Bharti 2026 : छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मिली प्रशासनिक मंजूरी

By Umeshwari Baghel

CG Patwari Bharti 2026 : छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मिली प्रशासनिक मंजूरी
राजस्थान में 3 दिन बारिश का अलर्ट, 29 जिलों में यलो अलर्ट; नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ेगी सर्दी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 3 दिन बारिश का अलर्ट, 29 जिलों में यलो अलर्ट; नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ेगी सर्दी
सेवा का संकल्प, सुशासन का सेतु... विष्णु भैया के नेतृत्व में संवरता छत्तीसगढ़

By The Sootr

सेवा का संकल्प, सुशासन का सेतु... विष्णु भैया के नेतृत्व में संवरता छत्तीसगढ़
इंदौर दौरे से पहले अचानक भोपाल पहुंचे मोहन भागवत, समिधा में पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक, जैन मुनि से भी मिलेंगे

By Amresh Kushwaha

इंदौर दौरे से पहले अचानक भोपाल पहुंचे मोहन भागवत, समिधा में पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक, जैन मुनि से भी मिलेंगे
मंत्रालय बस सेवा 6 महीने बढ़ी, लेकिन नए कर्मचारियों को नहीं मिलेगा मुफ्त पास, जर्जर बसों और आग की घटना पर उठे सवाल

By VINAY VERMA

मंत्रालय बस सेवा 6 महीने बढ़ी, लेकिन नए कर्मचारियों को नहीं मिलेगा मुफ्त पास, जर्जर बसों और आग की घटना पर उठे सवाल