पंचायत और निकाय चुनाव से पहले ओबीसी सर्वे पूरा, जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Jageshwar prasad | Jul 30, 2026, 12:25 IST
पंचायत और निकाय चुनाव से पहले ओबीसी सर्वे पूरा, जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव के लिए OBC सर्वे पूरा हो गया है। 74.92 लाख से अधिक परिवारों का डेटा तैयार हो चुका है। OBC आयोग 5 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा।

समझें क्या है पूरा मामला

  • OBC सर्वे पूरा, 74.92 लाख परिवारों का डेटा तैयार, अब आरक्षण की तैयारी।
  • 5 अगस्त तक सरकार को सौंपी जाएगी रिपोर्ट, उसके बाद लॉटरी से होगा आरक्षण।
  • 309 निकायों के वार्ड आरक्षण के लिए कलक्टर अधिकृत, 15 अगस्त से चुनाव प्रक्रिया।
  • 15 नवंबर तक पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया, OBC आयोग 5 अगस्त को देगा रिपोर्ट।
  • कांग्रेस ने भी संगठन को चुनावी मोड में किया, जिलों में बैठकों का दौर शुरू।

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव के लिए OBC परिवारों का सर्वे पूरा हो गया है। 74.92 लाख से अधिक परिवारों का डेटा तैयार है। राज्य ओबीसी आयोग 5 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा।



रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण तय होगा। 15 अगस्त तक लॉटरी निकाली जाएगी और 15 नवंबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी। कांग्रेस ने भी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।



राज्य ओबीसी आयोग 5 अगस्त को देगा रिपोर्ट

यह रिपोर्ट 5 अगस्त तक राजस्थान सरकार को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर OBC परिवारों के लिए आरक्षण तय होगा।



सूत्रों के अनुसार, आयोग की रिपोर्ट के आधार पर उन परिवारों को प्राथमिकता दिलाई जाएगी, जिन्हें पहले कभी राजनीति में प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया। इसके लिए सर्वे में ऐसे परिवारों की जानकारी भी ली गई है।



वार्ड आरक्षण के लिए कलक्टर अधिकृत

प्रदेश में सितंबर में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज की गई हैं। स्वायत्त शासन विभाग ने सभी जिला कलक्टरों को वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए अधिकृत कर दिया है।



राज्य की 309 नगरीय निकायों में चुनाव प्रस्तावित हैं। SC, ST, OBC, महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से कराने का अधिकार भी कलक्टरों को दिया गया है।



आगे क्या होगा?

राज्य ओबीसी आयोग 5 अगस्त तक रिपोर्ट देगा। इसके आधार पर स्वायत्त शासन विभाग व पंचायती राज विभाग 15 अगस्त तक आरक्षण की लॉटरी निकालेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग 15 अगस्त को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। 15 नवंबर तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।



कांग्रेस ने कसी कमर

निकाय और पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने संगठन को चुनावी मोड में सक्रिय कर दिया है। सभी जिला प्रभारियों और 200 विधानसभा क्षेत्र के समन्वयकों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से संवाद करने के निर्देश दिए हैं।



1 से 3 अगस्त तक 2200 मंडल और 400 ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठकें आयोजित की जाएंगी। जिला प्रभारी 5 अगस्त को अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपेंगे।



ये भी पढ़ें:-

पंचायत-निकाय चुनाव 15 नवंबर तक, शेड्यूल पर हाई कोर्ट ने लगाई मुहर



पंचायत-निकाय चुनाव टालने पर हाई कोर्ट सख्त, चुनाव आयुक्त को किया तलब



पंचायत-निकाय चुनाव टालने की फिर गुहार, सरकार ने हाई कोर्ट में लगाई अर्जी



चुनाव आयोग ने खड़े किए हाथ, 31 जुलाई तक नहीं होंगे पंचायत-निकाय चुनाव



Tags:
  • स्वायत्त शासन विभाग
  • राज्य निर्वाचन आयोग
  • पंचायत और निकाय चुनाव
  • पंचायती राज विभाग
  • राज्य ओबीसी आयोग