पांचना बांध आंदोलन पर अलर्ट, 10 सीनियर पुलिस अफसर संभालेंगे कानून व्यवस्था

Jageshwar prasad | Jun 23, 2026, 13:31 IST
Share
पांचना बांध जल विवाद में रेल रोको आंदोलन की चेतावनी
पांचना बांध जल विवाद में रेल रोको आंदोलन की चेतावनी

राजस्थान में पांचना बांध के पानी को लेकर चल रहे आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने आंदोलन स्थल पर 10 वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है। सभी को 23 जून तक रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • पांचना बांध जल विवाद को लेकर पुलिस अलर्ट।
  • आंदोलन और रेल रोको प्रदर्शन को देखते हुए सख्ती।
  • राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने जारी किए विशेष आदेश।
  • 10 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की लगाई गई स्पेशल ड्यूटी।
  • भरतपुर रेंज आईजी को रिपोर्ट करेंगे तैनात अफसर।
राजस्थान में पांचना बांध जल विवाद को लेकर चल रहा आंदोलन अब और उग्र होता दिख रहा है। आंदोलन के दौरान रेल रोको आंदोलन की चेतावनी के बाद पुलिस मुख्यालय सतर्क हो गया है।

क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए डीजीपी कार्यालय ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत राज्य के 10 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी तुरंत प्रभाव से इस क्षेत्र में लगाई गई है।

आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को 23 जून 2026 तक भरतपुर रेंज के आईजी को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

कौन-कौन अधिकारी तैनात हुए

तैनात किए गए 10 अधिकारी इस प्रकार हैं। मेघचन्द मीणा और नानकराम मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी (CID) पुलिस मुख्यालय जयपुर से हैं।

सुरेश जैफ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध एवं सतर्कता रेंज जयपुर से हैं। नरेन्द्र मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हाउसिंग जयपुर और भवानी शंकर मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एचसीएमयू (Housing and Community Management Unit) कोटा से हैं।

सुनीता मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कम्युनिटी पुलिसिंग जयपुर हैं। उदयसिंह मीणा उप अधीक्षक पुलिस जिला कोटा शहर और घनश्याम मीणा उप अधीक्षक पुलिस रामगंज मण्डी कोटा शहर से हैं।

दीपक मीणा सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम जोधपुर और धर्मसिंह मीणा उप अधीक्षक पुलिस एसओजी (SOG) जयपुर हैं। पुलिस मुख्यालय का मुख्य उद्देश्य रेलवे ट्रैक और पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

अतिरिक्त महानिदेशक ने जारी किए आदेश

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह महत्वपूर्ण आदेश अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (ADG) कानून-व्यवस्था, राजस्थान, जयपुर के स्तर से जारी किया गया है।

मुख्यालय का मुख्य उद्देश्य आंदोलन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना और रेलवे ट्रैक सहित पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

10 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की लगाई गई स्पेशल ड्यूटी
10 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की लगाई गई स्पेशल ड्यूटी

क्या है पूरा विवाद?

करौली जिले के गुडला में स्थित पांचना बांध राजस्थान का सबसे बड़ा मिट्टी से निर्मित बांध है। यह गंभीर नदी पर बना है जो पांच नदियों बरखेड़ा, भद्रावती, अटा, मांची और भैंसावट के संगम से बनती है। इसी कारण इसे पांचना कहते हैं।

यह बांध 1978 में बना था। उस समय आसपास के किसानों की जमीनें डूब क्षेत्र में चली गई थीं। तब से पानी के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में टकराव चल रहा है। बांध के आसपास के 39 गांवों के किसान, पिछले काफी समय से बांध पर पहरा दे रहे हैं। उनका तर्क है कि 1978 में बांध बनते समय उनकी उपजाऊ जमीन डूब क्षेत्र में गई थी। इसलिए पानी पर पहला हक उनका है।

पांचना बांध विवाद
पांचना बांध विवाद

35 गांव क्यों मांग रहे पानी?

नहर क्षेत्र के 35 गांवों के किसान, उनकी पीड़ा भी अलग है। उनका कहना है कि 1992 से 2005 के बीच उन्हें नहरों से नियमित पानी मिलता था। यह सिलसिला बाद में बंद हो गया।

राजस्थान हाईकोर्ट ने भी नहरों में पानी छोड़ने के आदेश दिए हैं। लेकिन धरातल पर अमल नहीं हुआ। इससे नाराज किसान अब दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक रोकने की चेतावनी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:-

गहलोत पर BJP का हमला, 5 साल में क्यों नहीं सुलझाया पांचना बांध विवाद

पांचना बांध विवाद पर बोले गहलोत, कहा - सीएम भजनलाल की चुप्पी हैरान करने वाली

पांचना बांध को लेकर महापंचायत, मुंबई-दिल्ली रेलवे ट्रैक को जाम करने की चेतावनी

​क्यों भड़की है पानी पर जंग? पांचना बांध को लेकर कमांड और डूब वाले गांव आमने-सामने, जानिए पूरी कहानी

Tags:
  • रेल रोको आंदोलन
  • आंदोलन की चेतावनी
  • पांचना बांध
  • कानून व्यवस्था
  • राजस्थान पुलिस मुख्यालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती