पांचना बांध विवाद पर बोले गहलोत, कहा - सीएम भजनलाल की चुप्पी हैरान करने वाली
Jageshwar prasad | Jun 21, 2026, 12:24 IST
पांचना बांध विवाद पर अशोक गहलोत ने सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल
राजस्थान के करौली के पांचना बांध जल विवाद पर पूर्व CM अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा। X पर पोस्ट कर कहा कि सरकार गंभीर नहीं और CM भजनलाल की चुप्पी हैरान करने वाली है।
समझें क्या है पूरा मामला
- पांचना बांध विवाद पर अशोक गहलोत ने सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल।
- करौली में दोनों पक्षों के हजारों लोग धरने पर डटे हैं, अभी तक समाधान नहीं ।
- गहलोत ने कहा- सरकार दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत तक नहीं कर रही।
- मुख्यमंत्री खुद पूर्वी राजस्थान से आते हैं, फिर भी मौन रहे- गहलोत।
- कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी सरकार को इस मुद्दे पर घेरा।
दोनों पक्षों से जुड़े नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। प्रशासन कई बार दोनों पक्षों के नेताओं और पंच-पटेलों से बातचीत कर चुका है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।
अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चुप्पी पर सीधे सवाल खड़े किए हैं।
गहलोत ने X पर क्या लिखा
उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार इस मामले को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है और दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत तक नहीं कर रही, जिससे वहां की जनता में अंदर-ही-अंदर आक्रोश पनप रहा है।
गहलोत के अनुसार इसी वजह से दोनों पक्षों के बीच अविश्वास भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने सरकार से दोनों पक्षों के पंच-पटेलों को अविलंब बुलाकर बातचीत करने और इस मुद्दे का शांतिपूर्ण व न्यायसंगत हल निकालने की मांग की।
पांचना बांध को खोलने को लेकर कई दिनों से पूर्वी राजस्थान में बना हुआ तनाव चिंताजनक है। यह और भी चिंताजनक है कि राजस्थान सरकार इस मामले को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है और दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत तक नहीं कर रही, जिससे वहां की जनता में अंदर-ही-अंदर आक्रोश पनप रहा है। इसके…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 21, 2026
मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सीधा सवाल
कांग्रेस के अन्य नेता भी मैदान में
पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा था कि सरकार को हाईकोर्ट के फैसले की पालना करनी चाहिए।
पांचना बांध विवाद
पांचना बांध विवाद
प्रशासन की कोशिशें जारी, नतीजा अब तक नहीं
FAQ
- पांचना बांध विवाद क्या है?
राजस्थान के करौली जिले में गंभीर नदी पर स्थित पांचना बांध से जुड़ा जल विवाद क्षेत्र के 75 गांवों के बीच का एक गंभीर टकराव है। यह विवाद पानी के बंटवारे और प्रथम अधिकार को लेकर दो समुदायों के बीच गहरा गया है। - अशोक गहलोत ने पांचना बांध मुद्दे पर क्या कहा?
गहलोत ने X पर पोस्ट कर कहा कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है और दोनों पक्षों से बातचीत तक नहीं कर रही। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चुप्पी को हैरान करने वाला बताया और तुरंत पंच-पटेलों को बुलाकर समाधान निकालने की मांग की।
ये भी पढ़े:-
क्यों भड़की है पानी पर जंग? पांचना बांध को लेकर कमांड और डूब वाले गांव आमने-सामने, जानिए पूरी कहानी
मानसून की जोरदार बारिश, कई जिलों में अलर्ट, पांचना बांध के दो गेट खोले
अरावली पर पर्यावरणविदों ने सीजेआई को लिखा पत्र, नई कमेटी पर उठाए सवाल
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA