मानसून की जोरदार बारिश, कई जिलों में अलर्ट, पांचना बांध के दो गेट खोले

Amit Baijnath Garg | Jul 10, 2025, 13:48 IST
Share
monsoon
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में मानसून के चलते भारी बारिश हो रही है। सवाई माधोपुर, सीकर, करौली, कोटा और अलवर जिलों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में सवाई माधोपुर, सीकर, करौली, कोटा और अलवर जिलों में भारी बारिश के कारण बाजारों में पानी भर गया। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसून झूम कर बरस रहा है। कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
ऐसे में विभाग ने पूर्वी राजस्थान समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक नागौर, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं पर तेज हवा की संभावना है।

दो दिन बाद पश्चिमी राजस्थान में जोरदार बारिश

विभाग का कहना है कि भरतपुर, कोटा, जयपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने तथा भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की संभावना है।

यह खबर भी पढ़ें...

राजस्थान विद्युत विभाग में 1947 तकनीशियन पदों पर भर्ती की घोषणा, जानें कैसे मिलेगी नौकरी

राजस्थान में भूकंप के झटके, 4.4 तीव्रता से कांपा दिल्ली NCR

कई इलाकों में हो सकती है बारिश विभाग के अनुसार, 11 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने व 12-13 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 12 जुलाई से पश्चिम राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।

पांचना बांध के खोले दो गेट

करौली में बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश और पांचना बांध के कैचमेंट एरिया में भारी पानी की आवक के चलते दो गेट खोल दिए गए हैं। बांध के दो गेट खोलकर गंभीर नदी में 6 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। मूसलाधार बारिश के कारण पांचना बांध में पानी की लगातार आवक हो रही है। बांध में 257.10 मीटर पानी आया है। इसके बाद बांध के बुधवार शाम को दो गेटों को खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।

FAQ

  1. 1. राजस्थान में मानसून की स्थिति क्या है?
    राजस्थान में मानसून के चलते कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
  2. 2. 12-13 जुलाई को राजस्थान में किस तरह की बारिश का अनुमान है?
    मौसम विभाग का कहना है कि 12-13 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में भारी और अतिभारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर संभाग में मौसम शुष्क रहेगा।
  3. 3. पांचना बांध में क्या हुआ है?
    करौली में मूसलाधार बारिश के बाद पांचना बांध के गेट खोल दिए गए हैं। बांध में पानी की आवक लगातार हो रही थी, जिसके कारण 6 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मौसम विभाग
  • मानसून
  • भारी बारिश
  • येलो अलर्ट
  • पांचना बांध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा