राजस्थान की अदालतों में मुकदमों का अंबार, 30 लाख से ज्यादा मुकदमे चल रहे पेंडिंग

Amit Baijnath Garg | Aug 15, 2025, 17:08 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान की अदालतों में 30 लाख से ज्यादा मुकदमे पेंडिंग चल रहे हैं। इससे न्याय व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि हाई कोर्ट में नए जजों की नियुक्ति से राहत की उम्मीद जताई जा रही है।

मुकेश शर्मा @ जयपुर



राजस्थान में अदालतें मुकदमों के बढ़ते बोझ के तले हांफ रही हैं। वर्तमान में प्रदेश की अधीनस्थ अदालतों और हाई कोर्ट में 30 लाख 27 हजार 148 मुकदमे पेडिंग चल रहे हैं। इनमें महिलाओं और सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) के मुकदमों के एक-एक लाख से ज्यादा मामले लंबित हैं।



हालांकि हाई कोर्ट में एक साल के दौरान जजों की नियुक्तियों के बाद पेडिंग मुकदमों के निपटारे में तेजी की उम्मीद जगी है, लेकिन सरकारी स्तर पर बार-बार छोटे-छोटे मुकदमों को वापस लेने की घोषणा के बावजूद निचली अदालतों में ऐसे मुकदमों का अंबार लगा हुआ है।



पुलिस ने 8 साल में जांच पूरी नहीं की, हाई कोर्ट ने लापरवाही बताते हुए SHO-ACP को आरोप-पत्र देने को कहा



यश शर्मा हत्याकांड के सभी आरोपियों को मिली उम्रकैद,तीन महीने में आया कोर्ट का फैसला



एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक : हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित किया



अदालतों में पेडिंग मुकदमों पर एक नजर

अधीनस्थ अदालतों में पेडिंग मुकदमे


कुल मुकदमे : 23,62,455


एक साल से ज्यादा पुराने : 15,62,987


प्री-लिटिगेशन या प्री-ट्रायल वाले मुकदमे : 3,58,897


सिविल (Civil) : 4,75,265


क्रिमिनल (Criminal) : 18,87,190



एक साल से ज्यादा पुराने


सिविल : 2,00,850, क्रिमिनल : 5,98,618



एक से 3 तक साल पुराने


सिविल : 1,27,254, क्रिमिनल : 5,35,317



3 से 5 साल तक पुराने


सिविल : 57,694, किमिनल : 3,02,309



5 से 10 साल तक पुराने


सिविल : 72,422, क्रिमिनल : 4,16,689



10 साल से ज्यादा पुराने


सिविल : 17,045, क्रिमिनल : 34,057



पिछले महीने दर्ज हुए मुकदमे


सिविल : 17,071, क्रिमिनल : 72,390



पिछले महीने तक निपटाए गए मुकदमे


सिविल : 14,711, क्रिमिनल : 72,390



महिलाओं के 6, सीनियर सिटीजन के 5 फीसद मुकदमे

राजस्थान की अधीनस्थ अदालतों में पेंडिंग चल रहे कुल मुकदमों के 6 फीसदी महिलाओं के और 5 फीसदी सीनियर सिटीजन के मुकदमे पेंडिंग हैं।



महिलाओं के पेंडिंग मुकदमे


सिविल : 71,330, क्रिमिनल : 77,885



सीनियर सिटीजन के पेंडिंग मुकदमे


सिविल : 85,728, क्रिमिनल : 30,456



जुलाई, 2025 में दर्ज मुकदमे


सिविल : 17,071, क्रिमिनल : 72,390



जुलाई, 2025 में निपटे मुकदमे


सिविल : 14,711, क्रिमिनल : 20,317



हाई कोर्ट का सवाल : एमपी-एमएलए के चुनाव हो सकते हैं, तो छात्रसंघ चुनाव क्यों नहीं?



हाई कोर्ट में नए जजों के आने से जागी उम्मीद

राजस्थान हाई कोर्ट में कुल जजों के 50 पद स्वीकृत हैं। इनमें 38 पोस्ट परमानेंट और 12 एडिशनल जज की पोस्ट हैं। पूर्व में हाई कोर्ट में कुल पोस्ट 40 ही थीं और वो भी कभी पूरी नहीं भरी गईं। इसी तरह 50 पोस्ट होने के बाद इस साल पहली बार 43 जज कार्यरत हैं। हालांकि अभी एडिशनल जज की 7 पोस्ट रिक्त हैं, जबकि जोधपुर मुख्य पीठ और जयपुर बेंच में कुल पेंडिंग मुकदमे साढ़े छह लाख से ज्यादा हैं।



राजस्थान हाई कोर्ट में मुकदमों के हालात


कुल पेंडिंग : 6,64,693


सिविल : 4,75,016


क्रिमिनल : 1,89,677



जोधपुर मुख्य पीठ में पेंडिंग मुकदमे


कुल पेंडिंग : 2,67,987


सिविल : 1,97,631


क्रिमिनल : 70,266



जुलाई, 2025 में कुल दर्ज मुकदमे : 11,649


सिविल : 6,454, क्रिमिनल : 5,195



जुलाई, 2025 में निपटे मुकदमे


सिविल : 2,343, क्रिमिनल : 3,905



जयपुर बेंच में कुल पेंडिंग मुकदमे : 3,96,796


सिविल : 2,7,385, क्रिमिनल : 1,19,411



जुलाई, 2025 में दर्ज मुकदमे : 11,566


सिविल : 6,547, क्रिमिनल : 5,019



जुलाई, 2024 में निपटे कुल मुकदमे : 7,980


सिविल : 3,972, क्रिमिनल : 4,008



FAQ

  1. Q1: राजस्थान की अदालतों में कितने मुकदमे पेंडिंग हैं?
    राजस्थान की अदालतों में वर्तमान में कुल 30 लाख 27 हजार 148 मुकदमे पेंडिंग हैं, जिसमें से अधिकांश सिविल और क्रिमिनल केस हैं।
  2. Q2: महिलाओं और सीनियर सिटीजन के लिए पेंडिंग मुकदमों का क्या आंकड़ा है?
    महिलाओं के लिए 6% मुकदमे पेंडिंग हैं, जबकि सीनियर सिटीजन के लिए 5% मुकदमे लंबित हैं, जो एक गंभीर मुद्दा है।
  3. Q3: हाई कोर्ट में कितने मुकदमे पेंडिंग हैं?
    राजस्थान हाई कोर्ट में कुल 6,64,693 मुकदमे पेंडिंग हैं, जिनमें सिविल मुकदमे 4,75,016 और क्रिमिनल मुकदमे 1,89,677 हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • criminal
  • संविधान
  • Senior citizen
  • सिविल
  • मुकदमे
  • जोधपुर मुख्य पीठ
  • जयपुर बेंच