आज राजस्थान आ रहे हैं मोदी, परिवर्तन संकल्प महासभा को करेंगे संबोधित, पीएम का पिछले 11 महीनों में प्रदेश का 9वां दौरा
The Sootr | Sept 25, 2023, 24:00 IST
आज राजस्थान आ रहे हैं मोदी, परिवर्तन संकल्प महासभा को करेंगे संबोधित, पीएम का पिछले 11 महीनों में प्रदेश का 9वां दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सिंतबर को राजस्थान के दादिया आ रहे हैं, इस दौरान राजधानी जयपुर में बीजेपी की परिवर्तन संकल्प महासभा का आयोजन किया जा रहा है
JAIPUR. विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। इस बीच आज (25 सितंबर) पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान आएंगे। इस दौरान राजधानी जयपुर में बीजेपी की परिवर्तन संकल्प महासभा का आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि मोदी दोपहर करीब दो बजे जयपुर पहुंच जाएंगे। उसके बाद वह धानक्या जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे, उसके बाद दादिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
राजस्थान के दादिया गांव में होने जा रही परिवर्तन संकल्प महासभा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के साथ प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और अन्य पदाधिकारियों ने शनिवार को सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा था कि परिवर्तन यात्रा के दौरान जिस तरह से बीजेपी को जनता का समर्थन मिला है उससे दिखाई देता है कि जनता अब अहंकारी और घमंडी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।
ये खबर भी पढ़ें...
पीएम की सभा से पहले सक्रिय दिखीं वसुंधरा राजे, पहले परिवर्तन यात्राओं से बना रखी थी दूरी, कोर कमेटी में हुई शामिल
इस यात्रा के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, बीजेपी पदाधिकारियों ने गांव-गांव, हर घर घूम कर पीले चावल बांटकर लोगों को परिवर्तन संकल्प महासभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। साथ ही विधानसभा क्षेत्रों में लगातार बैठकें आयोजित की गई ताकि सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाई जा सके। करीब पांच लाख लोग मोदी को सुनने के लिए इस महासभा में शामिल होंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
एक-दूजे के हुए राघव-परिणीति, शादी के बाद गुलाबी रंग की साड़ी और सिंदूर में नजर आईं परी, लेकसिटी से रवाना हो रहे मेहमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 महीनों में आठ बार राजस्थान के अलग-अलग जिलों का दौरा कर चुके हैं। आखिरी बार वह जुलाई में सीकर आए थे। हालांकि, वह करीब साढ़े चार साल बाद जयपुर आ रहे हैं। वह 1 मई 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले जयपुर आए थे। इस दौरान जयपुर के मानसरोवर में उनकी सभा आयोजित की गई थी। इसी साल पीएम मोदी 8 जनवरी में भीलवाड़ा आए थे। इस दौरान वह गुर्जर समाज के आराध्य देव देवनारायण भगवान की जयंती समारोह में शामिल हुए थे। उसके बाद उन्होंने 12 फरवरी को दौसा जिले, 10 मई को नाथद्वारा और आबूरोड, 31 मई को अजमेर, 8 जुलाई को बीकानेर और 27 जुलाई को सीकर का दौरा किया था।
परिवर्तन संकल्प महासभा की तैयारियां पूरी हुईं
ये खबर भी पढ़ें...
पीएम की सभा से पहले सक्रिय दिखीं वसुंधरा राजे, पहले परिवर्तन यात्राओं से बना रखी थी दूरी, कोर कमेटी में हुई शामिल
महासभा में होगी भीड़
ये खबर भी पढ़ें...
एक-दूजे के हुए राघव-परिणीति, शादी के बाद गुलाबी रंग की साड़ी और सिंदूर में नजर आईं परी, लेकसिटी से रवाना हो रहे मेहमान
साढ़े 4 साल बाद जयपुर आ रहे हैं मोदी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA