राजस्थान में प्रियंका की पहली सभा 10 को, टोंक जिले के निवाई में करेंगी सभा
The Sootr | Sept 09, 2023, 24:00 IST
राजस्थान में प्रियंका की पहली सभा 10 को, टोंक जिले के निवाई में करेंगी सभा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद अब पार्टी का एक और चेहरा प्रियंका गांधी, राजस्थान पार्टी का चुनावी बिगुल फूंकने आ रहीं हैं
मनीष गोधा, JAIPUR. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद अब पार्टी का एक और चेहरा प्रियंका गांधी, राजस्थान पार्टी का चुनावी बिगुल फूंकने आ रहीं हैं। राजस्थान में यह प्रियंका गांधी की पहली सभा होगी।
दलित कोर वोट बैंक को साधने पर कांग्रेस की नजर
प्रियंका गांधी आगामी 10 सितंबर को राजस्थान के टोंक जिले की निवाई विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। यह एक आरक्षित सीट है और यहां से प्रियंका गांधी का प्रचार शुरू करना बता रहा है कि पार्टी अपने दलित कोर वोट बैंक को साधने की कोशिश में है। इसे इस लिहाज से भी अहम माना जा रहा है कि यह सीट टोंक जिले में है जो पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का विधानसभा क्षेत्र है। ऐसे में इसके जरिए यह संदेश देने की कोशिश भी होगी कि पार्टी सचिन पायलट को साथ लेकर चल रही है। वैसे भी सचिन पायलट को प्रियंका गांधी का नजदीकी माना जाता है।
प्रियंका गांधी की निवाई में होने वाली सभा का असर टोंक, सवाई माधोपुर और जयपुर जिले के साथ ही अजमेर जिले पर भी पड़ेगा। क्योंकि ये इसके निकटवर्ती जिले हैं। चूंकि यह प्रियंका गांधी की राजस्थान में पहली बड़ी सभा है इसलिए पार्टी इसे सफल बनाने में जुट गई है। टोंक जिले में टोंक, देवली उनियारा, निवाई और मालपुरा में चार विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें से कांग्रेस पार्टी के पास वर्तमान में मालपुरा को छोड़ बाकी तीनों सीटों पर कब्जा है।
कल कोर कमेटी की पहली बैठक
प्रियंका की सभा से पहले 9 सितंबर यानी कल राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए बनाई गई कांग्रेस कोर कमेटी की पहली बैठक भी होगी। कोर कमेटी का कन्वेनर सुखजिंदर सिंह रंधावा को बनाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, सीडब्ल्यूसी सदस्य भंवर जितेंद्र, सचिन पायलट, हरीश चौधरी, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, मोहन प्रकाश और सीपी जोशी के साथ ही कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष गोविंद राम मेघवाल को भी इसमें रखा गया है।

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग