खाटू श्याम मंदिर कमेटी की फॉर्च्यूनर ने ढहाया कहर, गाड़ी से मिली शराब की बोतलें, एक युवक की मौत

Ashish Bhardwaj | May 19, 2026, 15:33 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के अजमेर में पुष्कर घाटी मार्ग पर खाटू श्याम मंदिर कमेटी के नाम रजिस्टर्ड फॉर्च्यूनर कार ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हुए और एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार से शराब की बोतलें भी मिली हैं।

News In Short

  • पुष्कर से अजमेर जा रही फॉर्च्यूनर कार ने 3 बाइक को टक्कर मारी।
  • हादसे में 5 युवक घायल, 1 की मौके पर मौत।
  • कार खाटू श्याम मंदिर समिति के नाम पर रजिस्टर्ड थी।
  • पुलिस को कार में शराब की बोतलें मिलीं, ड्राइवर नशे में होने का शक।
  • हादसे के बाद 5 टीमों और ट्रैप कैमरों से जांच जारी।

News In Detail

राजस्थान में अजमेर-पुष्कर घाटी मार्ग पर सोमवार रात खाटू श्याम मंदिर कमेटी के नाम से रजिस्टर्ड फॉर्च्यूनर कार ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से एक युवक ने दम तोड़ दिया।



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार अत्यधिक तेज गति में थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई फीट तक सड़क पर घिसटते चले गए। अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार खाई में गिरते-गिरते बची।



घायल युवकों की जानकारी

हादसे में नगरा निवासी जितेंद्र और उनका साला रवि कुमार घायल हुए। शास्त्री नगर निवासी रोहित (22) और उनके चाचा मधुसूदन वैष्णव (29) भी चोटिल हुए। सभी घायलों को जेएलएन अस्पताल (JLN Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां रवि ने दम तोड़ दिया।



मामले की गंभीरता को देखते हुए अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल और एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ सहित पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार RJ 23 UB 7031 जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार मंदिर से जुड़े पुजारी दिग्विजय सिंह चौहान चला रहे थे।



कार से बरामद शराब की बोतलें

पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद कीं, जिसमें एक बोतल खुली हुई थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि कार ड्राइवर शराब के नशे में था।



एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने कहा, पुष्कर घाटी पर कार द्वारा दो से तीन बाइक को टक्कर मारने की सूचना मिली। पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।



प्रारंभिक जांच में कार तेज रफ्तार में थी। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। मामले में अनुसंधान जारी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि कार में शराब कहां से लाई गई थी।





khatu car


FAQs

1. फॉर्च्यूनर कार हादसा (Fortuner Car Accident) पुष्कर में कब हुआ?



हादसा सोमवार रात 9:45 बजे हुआ, जब फॉर्च्यूनर कार पुष्कर से अजमेर की ओर जा रही थी और तीन बाइकों को टक्कर मारी।



2. हादसे में कितने लोग घायल और मृत हुए?



हादसे में कुल 5 बाइक सवार प्रभावित हुए। रवि कुमार (35) की मौत हुई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए और हॉस्पिटल में भर्ती हैं।



3. पुलिस ने कार और शराब के मामले में क्या कार्रवाई की?



पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को जब्त किया और उसमें शराब की बोतलें बरामद कीं। जांच जारी है कि चालक शराब के नशे में था या नहीं।



ये भी पढ़े:-

रणथंभौर नेशनल पार्क से 2 बाघिन हुई गायब, वन विभाग की 5 टीम जुटी तलाश में



​अब डॉक्टर और स्टाफ साइकिल से आएंगे अस्पताल, पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए जारी हुआ आदेश



सगी बहनों की आत्महत्या मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट, दो आरोपी गिरफ्तार



बिना कैंपस और स्टाफ के सिर्फ कागजों में चल रही बाबा आमटे दिव्यांग यूनिवर्सिटी



Tags:
  • फॉर्च्यूनर
  • जेएलएन अस्पताल
  • खाटू श्याम मंदिर कमेटी
  • अजमेर-पुष्कर घाटी