रणथंभौर नेशनल पार्क से 2 बाघिन हुई गायब, वन विभाग की 5 टीम जुटी तलाश में

Ashish Bhardwaj | May 19, 2026, 14:09 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-19T140102.744
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व से दो बाघिन लापता हो गई है। ये दोनों बाघिन RBT 2504 माही और RBT 2510 कई दिनों से नजर नहीं आ रही है। फिलहाल, दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है

News In Short

  • रणथंभौर टाइगर रिजर्व से दो बाघिन माही और आरबीटी-2510 लापता।
  • माही और उसकी मां के बीच टेरिटोरियल फाइट के बाद वह नजर नहीं आई।
  • आरबीटी-2510 झूमर बावड़ी और आमा घाटी क्षेत्र में लंबे समय से गायब।
  • वन विभाग ने 5 टीमों और 100+ कैमरा ट्रैप के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
  • उम्मीद है कि जल्द ही दोनों बाघिनों का पता लग जाएगा।

News In Detail

राजस्थान के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व रणथंभौर में 2 बाघिन लापता हो गई है। बाघिन RBT-2504 माही और RBT-2510 पिछले कई दिनों से गायब हैं। दोनों बाघिनों को ढूंढने के लिए वन विभाग की 5 टीम लगातार प्रयास कर रही है।

माही की लापता होने की वजह

डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि बाघिन टी-124 रिद्धि की बेटी आरबीटी-2504 (माही) और उसकी मां के बीच कई बार टेरिटोरियल फाइट हो चुकी है। 3 मई को हुई टकराव के बाद माही नजर नहीं आई।

माही को आखिरी बार 2 मई को देखा गया था। यह युवा बाघिन अपनी अलग टेरिटरी बनाने की कोशिश कर रही थी। इसका मूवमेंट जोन नंबर 2, 3 और 4 के लेक एरिया में था, लेकिन पिछले लगभग 17 दिन से कोई सुराग नहीं मिला है।

आरबीटी-2510 का मूवमेंट

आरबीटी-2510 टी-107 सुल्ताना की बेटी है। यह बाघिन झूमर बावड़ी, फतेह कैफे, आमा घाटी और फलोदी क्षेत्र में विचरण करती थी। अक्सर बाघ 2407 के साथ देखा जाता था।

28 दिन पहले दोनों का मूवमेंट झूमर बावड़ी क्षेत्र में रिकॉर्ड हुआ था। वन विभाग का अनुमान है कि आरबीटी-2510 जल्द ही मां बन सकती थी। लेकिन पिछले कई दिनों से इसका भी कोई मूवमेंट ट्रेस नहीं हुआ।

पांच टीम कर रही है सर्च ऑपरेशन

डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि पांच टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें जंगल में पैदल पेट्रोलिंग कर रही हैं। ट्रैप कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है और निगरानी और सख्त कर दी गई है।

वन विभाग की उम्मीद

डीएफओ ने कहा कि वन विभाग की टीमें पूरी सक्रियता) के साथ दोनों बाघिनों की तलाश में लगी हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही दोनों लापता बाघिनों का पता लग जाएगा।

FAQs

1. रणथंभौर बाघिन माही लापता क्यों हुई?

माही बाघिन अपनी मां के साथ टेरिटोरियल फाइट के बाद लापता हुई। यह युवा बाघिन अपनी अलग टेरिटरी बनाने की कोशिश कर रही थी।

2. आरबीटी-2510 का मूवमेंट कहाँ होता था?

आरबीटी-2510 झूमर बावड़ी, फतेह कैफे, आमा घाटी और फलोदी क्षेत्र में विचरण करती थी। यह अक्सर बाघ 2407 के साथ देखी जाती थी।

3. बाघिनों की तलाश के लिए कौन-कौन सी व्यवस्था है?

वन विभाग ने पांच टीमों को जंगल में पैदल पेट्रोलिंग के लिए तैनात किया है। 100+ ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।

ये भी पढे़:-

​अब डॉक्टर और स्टाफ साइकिल से आएंगे अस्पताल, पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए जारी हुआ आदेश

सगी बहनों की आत्महत्या मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट, दो आरोपी गिरफ्तार

बिना कैंपस और स्टाफ के सिर्फ कागजों में चल रही बाबा आमटे दिव्यांग यूनिवर्सिटी

पीहर जाने की जिद में मां ने 8 महीने की मासूम को पिलाया तेजाब, वेंटिलेटर पर बच्ची

Tags:
  • राजस्थान
  • वन विभाग
  • रणथंभौर टाइगर रिजर्व
  • 2 बाघिन लापता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा