राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा राजस्थान विधानसभा का पहला सत्र, पहले दिन ही हंगामा होने के आसार
Pratibha Rana | Jan 19, 2024, 11:54 IST
राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा राजस्थान विधानसभा का पहला सत्र, पहले दिन ही हंगामा होने के आसार
राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी ने हालांकि सदन की शुरुआत से पहले गुरुवार को सर्वदलीय बैठक कर सदन को शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से चलाने के लिए विपक्ष का सहयोग मांगा है,
मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का पहला औपचारिक सत्र आज राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी ने हालांकि सदन की शुरुआत से पहले गुरुवार को सर्वदलीय बैठक कर सदन को शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से चलाने के लिए विपक्ष का सहयोग मांगा है। लेकिन माना जा रहा है कि सदन की शुरुआत के साथ ही हंगामा हो सकता है और विपक्ष के सदस्य हाल में हुई अपराधिक घटनाओं और पिछली सरकार के समय निकल गई भर्तियों को रद्द किए जाने के विरोध में हंगामा कर सकते हैं।
राजस्थान विधानसभा की इस पहले सत्र में राज्यपाल कलराज मिश्रा सरकार की आगामी 1 साल की कार्य योजना की जानकारी देंगे। राज्यपाल के अभी भाषण के बाद विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति की बैठक होगी, जिसमें विधानसभा की आगे की कार्यवाही किस तरह चलानी है इस पर निर्णय किया जाएगा। हालांकि बताया जा रहा है कि राज्यपाल की अभिभाषण पर चर्चा सोमवार से शुरू होगी और 25 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद फरवरी के दूसरे सप्ताह में राजस्थान सरकार लेखा अनुदान पेश करेगी ताकि लोकसभा चुनाव तक के खर्च के लिए सरकार को पैसा मिल सके। नई सरकार का पूर्ण बजट लोकसभा चुनाव के बाद जून या जुलाई में होने वाले सत्र में ही पेश किया जाएगा।
सत्र से पहले भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की गुरुवार (18 जनवरी) देर शाम बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी मंत्रियों को सदन में पूरी तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए और यह तय किया गया कि विपक्ष की ओर से पूछे जाने वाले सवालों पूरी आक्रामकता के साथ जवाब दिया जाएगा, इसके साथ ही विपक्ष को उनकी सरकार के समय हर गलत कामों की याद भी दिलाई जाएगी। वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कहना था कि विपक्ष पुरजोर ढंग से जनता के मुद्दे उठाएगा और सरकार को हर मुद्दे का जवाब देने को बाध्य करेगा।
राजस्थान की नई सरकार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित 24 में से 20 मंत्री पहली बार मंत्री के रूप में सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। इनमें खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और एक कैबिनेट मंत्री हेमंत मीना तो पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। वही पार्टी के अनुभवी और वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ और सतीश पूनिया जैसे नेता अबकी बार विधायक नहीं बन पाए हैं, ऐसे में सदन के फ्लोर मैनेजमेंट में उनकी कमी नजर आ सकती है।
उधर कांग्रेस की बात करें तो इस बार विपक्ष के रूप में पार्टी के पास सदस्यों की अच्छी संख्या है और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और नेता प्रतिपक्ष के रूप में टीकाराम जूली जैसे अनुभवी विधायक सदन में मौजूद रहेंगे। ऐसे में सत्ता पक्ष के लिए चुनौती कड़ी मानी जा रही है।
राजस्थान विधानसभा की इस पहले सत्र में राज्यपाल कलराज मिश्रा सरकार की आगामी 1 साल की कार्य योजना की जानकारी देंगे। राज्यपाल के अभी भाषण के बाद विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति की बैठक होगी, जिसमें विधानसभा की आगे की कार्यवाही किस तरह चलानी है इस पर निर्णय किया जाएगा। हालांकि बताया जा रहा है कि राज्यपाल की अभिभाषण पर चर्चा सोमवार से शुरू होगी और 25 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद फरवरी के दूसरे सप्ताह में राजस्थान सरकार लेखा अनुदान पेश करेगी ताकि लोकसभा चुनाव तक के खर्च के लिए सरकार को पैसा मिल सके। नई सरकार का पूर्ण बजट लोकसभा चुनाव के बाद जून या जुलाई में होने वाले सत्र में ही पेश किया जाएगा।
से देंगे जवाब
राठौड़, पूनिया जैसे नेताओं की कमी खलेगी
कांग्रेस के पास है अनुभवी विधायकों की अच्छी संख्या
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA