16 नवंबर को जारी हो सकता है राजस्थान बीजेपी का संकल्प पत्र, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे जारी

The Sootr | Nov 13, 2023, 24:00 IST
Share
16 नवंबर को जारी हो सकता है राजस्थान बीजेपी का संकल्प पत्र, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे जारी
16 नवंबर को जारी हो सकता है राजस्थान बीजेपी का संकल्प पत्र, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे जारी

बीजेपी का घोषणा पत्र जिस पार्टी ने संकल्प पत्र का नाम दिया है यह 16 नवंबर को जारी होने की संभावना है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र जारी करेंगे।

JAIPUR. राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही अब दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के घोषणा पत्रों पर नजर है। बीजेपी का घोषणा पत्र को जिस पार्टी ने संकल्प पत्र का नाम दिया है, ये 16 नवंबर को जारी होने की संभावना है।

अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे संकल्प पत्र जारी

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र जारी करेंगे। वहीं कांग्रेस की ओर से भी इसी सप्ताह घोषणा पत्र जारी होने की संभावना है हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले ही सात गारंटी देकर जनता से चुनावी वादा कर चुके हैं। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के चयन से लेकर घोषणा पत्र जारी करने और भी सभी कामों में आगे रही है। इसी क्रम में अब पार्टी का घोषणा पत्र भी कांग्रेस से पहले जारी हो रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी का संकल्प पत्र 16 नवंबर को जयपुर में जारी किए जाने की संभावना है। इस संकल्प पत्र में कई लोक लुभावनी घोषणाओं के साथ पांच साल में जनता को दी जाने वाली सुविधाओं का भी लेखा-जोखा होगा।

कांग्रेस की '7 गारंटी कैंपेन'

कांग्रेस की '7 गारंटी कैंपेन' के बीच ये माना जा रहा है कि बीजेपी के संकल्प पत्र में आम आदमी को राहत देने वाली कई बड़ी घोषणाओं को शामिल किया जा सकता है। इस संकल्प पत्र में बीजेपी सरकार बनने के बाद पांच साल तक किए जाने वाले कामों का लेखा-जोखा होग। जानकारी के मुताबिक संकल्प पत्र तैयार करने के लिए बनी समिति ने लगभग अपना काम पूरा कर लिया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय मुद्दों के साथ विकास का लेखा-जोखा इन पत्र में होगा। बीजेपी ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में संकल्प पत्र जारी कर दिया है। ऐसे में संभावना है कि राजस्थान के लिए जारी होने वाले संकल्प पत्र में वहां की छाया नजर आएगी। संकल्प पत्र में मुख्य रूप से कांग्रेस की 7 गारंटियों का जवाब होगा। इसके तहत जनता को भरोसा दिलाने के लिए इस बार बीजेपी संकल्प पत्र में वित्तीय प्रबंधन को भी शामिल करेगी, यानि योजना के लिए पैसा कहां से आएगा और किस तरह खर्च किया जाएगा ? इसके बारे में इस संकल्प पत्र में उल्लेख किया जा सकता है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • JP Nadda
  • जेपी नड्डा
  • Rajasthan BJP's resolution letter will come on 16th November
  • Rajasthan BJP's resolution letter
  • JP Nadda resolution letter released
  • 16 नवंबर को आ राजस्थान BJP का संकल्प पत्र
  • राजस्थान बीजेपी का संकल्प पत्र
  • जेपी नड्डा संकल्प पत्र जारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती