सरकारी कर्मचारियों को भजनलाल सरकार का तोहफा, 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दीपावली बोनस
Jaipur. दीपावली से पहले राजस्थान की भजनलाल सरकार ने राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य के करीब 6 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को यह बोनस मिलेगा। अधिकतम बोनस 7000 रुपए मिलेगा, लेकिन इसमें से 75 फीसदी नगद मिलेगा और बाकी 25 फीसदी जीपीएफ खाते में जमा होगा। सरकार पर इससे करीब 500 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा।
CM भजनलाल के साथ मंच पर नहीं बैठे नवलगढ़ MLA विक्रम सिंह, मंच से नाम पुकारने पर भी नहीं गए
इस तरह मिलेगा बोनस
वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, कर्मचारी को 31 मार्च, 2025 को मिलने वाले वेतन के आधार पर बोनस की गणना की जाएगी। इस गणना के लिए वेतन की अधिकतम सीमा 7000 रुपए होगी। आदेश के अनुसार बोनस की 75 फीसदी राशि नगद दी जाएगी और शेष 25 फीसदी राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जमा होगी। बोनस 4800 रुपए ग्रेड-पे तक वाले कर्मचारियों को ही मिलेगा।
राजस्थान के छात्रों को 30 लाख तक का एजुकेशन लोन देगी भजनलाल सरकार
इनको भी दिया जाएगा बोनस
एक अप्रैल, 2025 के बाद रिटायर होने वाले कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा और उन्हें पूरी राशि नगद दी जाएगी। एक अप्रेल, 2025 के बाद रिटायर होने के बाद दिवंगत कर्मचारियों के कानूनी वारिसों को बोनस की पूरी राशि नगद मिलेगी। 31 मार्च, 2025 से पहले रिटायर होने वाले कर्मचारियों को बोनस नहीं मिलेगा। रिटायरमेंट के बाद पुनर्नियुक्ति पाने वाले पात्र कर्मचारियों को वर्ष 2024-25 में उनकी सेवा अवधि के आधार पर बोनस दिया जाएगा।
राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों पर कुठाराघात, भजनलाल शर्मा सरकार ने खत्म की ओपीएस
सीएम भजनलाल शर्मा ने 8 महीने से त्यागा हुआ है अन्न, नवरात्र में तप के पीछे की क्या है पूरी कहानी?
सभी को होगा फायदा
वहीं वित्तीय रूप से सक्षम पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग, बोर्ड और कॉरपोरेशन सहित अन्य संस्थाएं वित्तीय रूप से सक्षम होने पर ही बोनस देंगी। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनरों के लिए तीन फीसदी महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी भी की है। इस तरह सभी को दीपावली पर फायदा होगा।
राजस्थान की भजनलाल सरकार पर भड़के नरेश मीणा, बोले-मुझे फिर से जेल भेजने की तैयारी हो रही
विधानसभा कर्मियों को दीपावली का तोहफा
इधर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा सचिवालय के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नत कर उन्हें दीपावली का तोहफा दिया है। विधानसभा में दो वरिष्ठ उप सचिव, दो उप सचिव, पांच सहायक सचिव, चार अनुभाग अधिकारी, चार सहायक अनुभाग अधिकारी, एक मुख्य संपादक, एक संपादक, दो सहायक संपादक और एक अधिकारी को अतिरिक्त मार्शल पर पदोन्नत किया गया है।
FAQ
- 1. राजस्थान के कर्मचारियों को कितने रुपए का बोनस मिलेगा?
राजस्थान के कर्मचारियों को अधिकतम 7000 रुपये तक का बोनस मिलेगा, जिसमें से 75 फीसदी नगद और 25 फीसदी जीपीएफ खाते में जाएगा। - 2. किसे बोनस मिलेगा और किसे नहीं?
बोनस का लाभ 4800 रुपये तक ग्रेड पे वाले कर्मचारियों को मिलेगा। 31 मार्च 2025 से पहले रिटायर होने वाले कर्मचारियों को बोनस नहीं मिलेगा। - 3. पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स को बोनस देने के लिए क्या शर्तें हैं?
पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स को बोनस देने के लिए उनकी वित्तीय स्थिति को देखा जाएगा। अगर वे वित्तीय रूप से सक्षम हैं तो उन्हें बोनस दिया जाएगा।