गर्मी का प्रकोप चरम पर: राजस्थान हुआ तंदूर में तब्दील, श्रीगंगानगर में पारा पहुंचा 50 डिग्री के करीब!
Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 14, 2025, 15:33 IST
Poople surffering form heat in Rajasthan
राजस्थान में भीषण गर्मी ने 91 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीगंगानगर में तापमान 49.4 डिग्री तक पहुंच गया है। अगले दो दिनों तक राहत की संभावना नहीं है।
Rajasthan News: राजस्थान एक बार फिर प्रचंड गर्मी की चपेट में है। श्रीगंगानगर में शुक्रवार को तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 14 जून 1934 के 50 डिग्री के रिकॉर्ड के बेहद करीब है। मौसम विभाग की रिपोर्ट बताती है कि यह पिछले 91 वर्षों में सबसे गर्म दिन साबित हुआ है। राज्य के अधिकतर शहरों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक लू (Heatwave) और भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि, इसके बाद प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां शुरू होने की संभावना है, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
धूल भरी
मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। इसके साथ ही पश्चिमी हवाओं के ट्रफ के कारण राज्य में तेज गति लगभग 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है।
ये भी पढ़ें:
Weather Forecast : दिल्ली में बढ़ेगा पारा, एमपी में गर्मी के साथ हल्की बारिश का अनुमान
श्रीगंगानगर:49.4
बीकानेर:47.8
जोधपुर:46.5
जयपुर:45.2
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 19 जून तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाएं, बिजली की गरज और हल्की बारिश हो सकती है। इससे वहां के तापमान में थोड़ी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें:
कहां 100 लाख हेक्टेयर पर सिंचाई कराने का दावा; कहां भरी गर्मी में सूखी पड़ी नहरें, फूटे पड़े बांध
फिलहाल मानसून (Monsoon) धीमी गति से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मानसून प्रवेश की स्थिति अनुकूल बन रही है। इसके बाद वह उत्तर और पश्चिम की ओर बढ़ेगा और राहत का कारण बनेगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
आने वाले दिनों में और बढ़ेगी परेशानी
धूल भरी आंधी और तूफानी हवाएं
ये भी पढ़ें:
Weather Forecast : दिल्ली में बढ़ेगा पारा, एमपी में गर्मी के साथ हल्की बारिश का अनुमान
राजस्थान के प्रमुख शहरों में तापमान
बीकानेर:47.8
जोधपुर:46.5
जयपुर:45.2
हिमालयी क्षेत्र और दिल्ली-एनसीआर पर भी असर
ये भी पढ़ें:
कहां 100 लाख हेक्टेयर पर सिंचाई कराने का दावा; कहां भरी गर्मी में सूखी पड़ी नहरें, फूटे पड़े बांध
मानसून की स्थिति
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel