निकाय चुनाव में जीत के बाद BJP मुख्यालय पहुंचे CM भजनलाल, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Raghvendra Singh Rathore | Updated:
Share
जीत का जश्न
जीत का जश्न

राजस्थान में पांच नगर निगमों के मेयर चुनाव में भाजपा ने अजमेर, पाली, उदयपुर और अलवर में जीत दर्ज की, जबकि बीकानेर में कांग्रेस जीती। नतीजों के बाद CM भजनलाल शर्मा BJP मुख्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • निकाय चुनाव जीत पर BJP मुख्यालय पहुंचे CM भजनलाल
  • 7 में से 6 नगर निगमों में BJP का कब्जा
  • पाली में उलटफेर, निर्दलीयों के दम पर मिली जीत
  • बीकानेर में कांग्रेस ने रोका भाजपा का विजय रथ
  • अब जयपुर-जोधपुर-कोटा पर टिकी सबकी निगाहें
राजस्थान में नगर निकायों के प्रमुख पदों के चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के बाद सोमवार शाम जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जश्न मनाया।

प्रदेश में सोमवार को नगर निगमों में मेयर और दूसरे नगरीय निकायों में अध्यक्ष-सभापति पद के लिए चुनाव हुए। पांच नगर निगमों में हुए मेयर चुनाव में भाजपा ने अजमेर, पाली, उदयपुर और अलवर में जीत दर्ज की। वहीं, बीकानेर में कांग्रेस ने मेयर पद अपने नाम किया।

CM के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

निकाय प्रमुखों के चुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी के नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। निकाय चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा नेतृत्व लगातार इसे सरकार के काम और संगठन की मेहनत से जोड़ रहा है।

7 नगर निगमों में 6 मेयर BJP के

सोमवार को सबसे ज्यादा नजर पांच नगर निगमों के मेयर चुनाव पर थी। अजमेर में भाजपा की अनामिका सोनी ने 43 वोट हासिल कर कांग्रेस की किरण गढ़वाल को हराया। पाली में भाजपा ने संख्या बल से आगे निकलकर बड़ा उलटफेर किया। यहां भाजपा की नमिता बुबकिया को 33 वोट मिले, जबकि पार्टी के केवल 21 पार्षद चुनाव जीते थे। निर्दलीय पार्षदों के समर्थन ने भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाई।

उदयपुर में भाजपा के पारस सिंघवी को 55 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 25 वोट मिले। अलवर में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल 42 वोट लेकर मेयर बनीं।

बीकानेर में कांग्रेस ने रोका BJP का विजय रथ

हालांकि बीकानेर में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां कांग्रेस के अनिल कल्ला मेयर चुने गए। उन्हें 50 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह शेखावत को 30 वोट मिले। इस तरह पांच नगर निगमों में से चार भाजपा और एक कांग्रेस के खाते में गया।

भरतपुर और भीलवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध मेयर चुने जा चुके हैं। इसके साथ अब तक तय हुए सात नगर निगमों में छह मेयर भाजपा और एक कांग्रेस का है।

अब जयपुर-जोधपुर-कोटा पर नजर

राजस्थान के तीन बड़े नगर निगम जयपुर, जोधपुर और कोटा का फैसला अभी बाकी है। इन नगर निगमों के कुछ वार्डों में दोबारा मतदान के कारण मेयर चुनाव की प्रक्रिया आगे खिसकी है। यहां 25 सितंबर को मेयर चुनाव होना है।

ऐसे में सोमवार की जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में हुआ जश्न पार्टी के लिए निकाय चुनाव के अगले चरण से पहले शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें:-

अजमेर मेयर चुनाव: क्या खारिज होगा कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन? जानिए पूरा सच

भीलवाड़ा नगर निगम: भाजपा की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित, बनीं नई महापौर

निकाय चनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न

जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस

Tags:
  • जयपुर
  • कोटा
  • बीकानेर
  • जोधपुर
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 15 निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में वोटिंग की तैयारी, राज्य निर्वाचन आयोग ने कसी कमर

By VINAY VERMA

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 15 निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में वोटिंग की तैयारी, राज्य निर्वाचन आयोग ने कसी कमर
द सूत्र की खबर के बाद अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने राज्यपाल को लिखा पत्र, PSC अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर उठाए सवाल

By VINAY VERMA

द सूत्र की खबर के बाद अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने राज्यपाल को लिखा पत्र, PSC अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर उठाए सवाल
ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में अपनी ही SLP पर सुनवाई क्यों नहीं करा रही मोहन सरकार? अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल

By Neel Tiwari

ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में अपनी ही SLP पर सुनवाई क्यों नहीं करा रही मोहन सरकार? अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल
जिस अनुपस्थिति को माना अवकाश, उसी पर कर दिया बर्खास्त, 28 साल बाद हाईकोर्ट ने पलटा फैसला

By Mukesh Sharma

जिस अनुपस्थिति को माना अवकाश, उसी पर कर दिया बर्खास्त, 28 साल बाद हाईकोर्ट ने पलटा फैसला
मंत्री के विशेष सहायक को प्रमोशन वाले पद पर लाने की तैयारी, पीएससी बोली नियम ही नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

By Ramanand Tiwari

मंत्री के विशेष सहायक को प्रमोशन वाले पद पर लाने की तैयारी, पीएससी बोली नियम ही नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Bailadila Landslide : बैलाडीला में पहाड़ का मलबा बना मुसीबत, ग्रामीणों को सता रहा आशियाना उजड़ने का डर

By Umeshwari Baghel

Bailadila Landslide : बैलाडीला में पहाड़ का मलबा बना मुसीबत, ग्रामीणों को सता रहा आशियाना उजड़ने का डर
भीलवाड़ा में कैलाश मीणा के नाम पर मुहर, 31 सदस्यों ने जताया भरोसा; BJP को मिली करारी शिकस्त

By Jyoti Mahender Bhardwaj

भीलवाड़ा में कैलाश मीणा के नाम पर मुहर, 31 सदस्यों ने जताया भरोसा; BJP को मिली करारी शिकस्त