राजस्थान में पूर्व विधायक Gyandev Ahuja का आरोप-मंत्रियों ने किया 100 से 500 करोड़ का घोटाला

Santosh Kumar pandey | Jul 14, 2025, 20:49 IST
bhupendra_sanjay_gyandev
अपने बयानों के लिए चर्चाओं में रहने वाले पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा (Gyandev Ahuja) ने दो मंत्रियों पर बड़ा आरोप लगाया है। ये आरोप केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान के मंत्री संजय शर्मा पर लगे हैं।

राजस्थान की मशहूर टाइगर रिजर्व सरिस्का के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट (CTH) के सीमा बदलाव को लेकर संग्राम छिड़ गया है। इसमें अब सत्तापक्ष पर घोटाले के आरोप भी लगने लगे हैं। भाजपा से विधायक रह चुके बुजुर्ग नेता ज्ञानदेव आहूजा (gyandev ahuja) ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव और राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संयोग से तीनों नेताओं का संबंध अलवर जिले से है।



भाजपा से निष्कासित हो चुके आहूजा ने कहा कि सरिस्का में सीमा बदलाव के खेल में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने इसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) और राजस्थान के मंत्री संजय शर्मा पर 100 से 500 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। आहूजा ने कहा कि यह भ्रष्टाचार खान मालिकों और होटल मालिकों से मिलकर हो रहा है। इसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना की जा रही है।



क्या राजस्थान में भी लागू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान! विपक्ष में मची हलचल



अल कायदा ने किया राजस्थान से गए जनरल मैनेजर समेत तीन भारतीयों का अफ्रीकी देश माली में अपहरण



क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट का घट रहा दायरा

अपने बयानों से चर्चाओं में रहने वाले ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश था कि अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट (CTH) क्षेत्र की सीमा बढ़ाई जाए, लेकिन अब दोनों मंत्री मिलकर CTH को कम कर रहे हैं। इस काम में घोर भ्रष्टाचार की बू आ रही है। इसके सबूत भी जल्द आ जाएंगे। अब इस भ्रष्टाचार को जनता तक ले जाना है। उन्हें जागरूक करना है।



यह भी पढ़ें...



राजस्थान पेंशन घोटाला: मृतकों और पुनर्विवाहिताओं के नाम पर डकार गए 318 करोड़ रुपए



राजस्थान में नेताजी के कारनामे, विधायक ने भी बेच डाला अवैध 4 लाख टन लाइम स्टोन



राजस्थान में भारी बारिश का रेड अलर्ट, अधिकतर हिस्से होंगे तर-बतर, हादसों ने बढ़ाई चिंता



क्या है मामला?

अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व के क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट (CTH) क्षेत्र की सीमा को फिर से तय करने का काम चल रहा है। इस प्रक्रिया पर विपक्षी दल और पर्यावरणविद सवाल उठा रहे हैं। पता चला है कि सीमा बदलाव का यह प्रस्ताव केंद्रीय वाइल्डलाइफ बोर्ड से स्वीकृत हो चुका है।



राजस्थान में सीमापार से आ रहे ड्रोन, युवाओं की नसों में भर रहे नशे का जहर



निष्कासित हो चुके हैं ज्ञानदेव आहूजा

पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा को कुछ महीने पहले भाजपा से निष्कासित कर दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने दलित समुदाय से आने वाले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के मंदिर में दर्शन करने के बाद उस मंदिर को गंगाजल से धोया था। पार्टी ने इसे गंभीर मानते हुए उन्हें भाजपा से निकाल दिया।



FAQ

  1. 1. क्या ज्ञानदेव आहूजा के आरोप सही हैं?
    ज्ञानदेव आहूजा ने राजस्थान के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, यह घोटाला 100 से 500 करोड़ रुपये का हो सकता है। हालांकि, इस आरोप की पूरी जांच होना बाकी है।
  2. 2. सरिस्का टाइगर रिजर्व के CTH क्षेत्र में सीमा बदलाव क्यों हो रहा है?
    सरिस्का टाइगर रिजर्व के CTH क्षेत्र की सीमा में बदलाव का प्रस्ताव हाल ही में स्वीकृत हुआ है। हालांकि, कई पर्यावरणविदों और विपक्षी दलों ने इसे गलत करार दिया है और इसे घोटाला करार दिया जा रहा है।
  3. 3. क्या ज्ञानदेव आहूजा को भाजपा से निष्कासित किया गया था?
    हां, ज्ञानदेव आहूजा को भाजपा से निष्कासित किया गया था। उन्हें दलित समुदाय से संबंधित नेता प्रतिपक्ष के मंदिर को गंगाजल से धोने के विवाद के बाद पार्टी से बाहर किया गया था।


thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Businessपर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • Bhupendra Yadav
  • gyandev ahuja