विधायक-कलेक्टर की बहस पोस्टर वॉर में बदली, विवाद के बीच पोस्टर में ब्यूरोक्रेसी पर उठाए सवाल
Jaipur. राजस्थान में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों में प्रोटोकॉल की पालना नहीं करने और सुनवाई नहीं होने को लेकर विवाद बढ़ते जा रहे हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और कलेक्टर मंजू आमने-सामने हो गए है। प्रोटोकॉल की पालना नहीं करने को लेकर भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी कलेक्टर डॉ. मंजू और एडीएम सुभाष चंद्र पर भड़क गए थे।
अंता उपचुनाव : हार के बाद भाजपा में थम नहीं रहा विवाद, दिग्गज विधायक सिंघवी के लेटर बम से घमासान
जिला कलेक्टर पर कसा तंज
बहस के बाद भाजपा विधायक ने दोनों अधिकारियों को कार्यक्रम से चले जाने को कह दिया था। बहस का विवाद अब पोस्टर वॉर में तब्दील होने लगा है। श्रीगंगानगर में जगह-जगह पोस्टर लगे हैं। पोस्टर श्रीगंगानगर भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से लगाए जाना बताया जा रहा है। पोस्टर में जिला कलेक्टर पर तंज कसते हुए सवाल किया गया है कि वह कार्यक्रम में कब अर्पित करेंगे पुष्पांजलि।
Bureaucracy Live: वी. श्रीनिवास ने राजस्थान के नए मुख्य सचिव के तौर पर पदभार संभाला
इस बहस से विवाद बढ़ा
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में प्रोटोकॉल की अनदेखी से स्थानीय विधायक जयदीप बिहाणी नाराज हो गए थे। इस पर मौके पर मौजूद जिला कलेक्टर मंजू, एटीएम सुभाष चन्द्र आदि अधिकारियों को मंच से ही फटकार लगाई और उन्हें कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया था।
जोजरी नदी : प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की राजस्थान सरकार को फटकार, 20 लाख प्रभावितों का हवाला
राजस्थान के फेमस किले जहां हॉलीवुड भी कर चुका है अपने फिल्मों की शूटिंग
पार्टी ने पोस्टर लगाने से मना किया
इस पोस्टर वॉर में जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों पर तीखे सवाल उठाए गए हैं। इससे सियासी-प्रशासनिक हलकों में हलचल है। उधर, श्रीगंगानगर के भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान ने मीडिया से कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं का काम नहीं है। प्रशासन से पोस्टर हटाने और जांच के आदेश दिए हैं।
राजस्थान और दिल्ली में कड़ाके की ठंड, तापमान में गिरावट से मौसम सर्द हुआ
अब उठ रहे हैं सवाल
अब सवाल उठ रहे हैं कि जब भाजपा जिलाध्यक्ष पोस्टर लगाने से मना कर रहे हैं, तो इन पोस्टरों को किसने लगवाया है। मान ने कहा कि पोस्टर हटा दिए गए हैं और पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है। जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
आखिर पोस्टर के पीछे कौन?
पोस्टर वॉर को लेकर विवाद गहरा गया है। जिला भाजपा संगठन इसका खंडन कर रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि फिर भाजपा के नाम से ये पोस्टर किसने लगवाए हैं? लोगों में चर्चा है कि भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के समर्थकों ने यह पोस्टर लगाए हैं, जबकि बिहाणी इसे विपक्ष की साजिश बता रहे हैं।