निकाय के बाद पंचायत चुनाव में उठेगा यूजीसी रोलबैक मुद्दा, क्या बदलेगा सियासी गणित?
Ashish Bhardwaj | Updated:
महिपाल सिंह मकराना
राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच वोट का अंतर 99,615 रहा। निर्दलीयों को 27.38% और नोटा को एक लाख से ज्यादा वोट मिले, जिसे श्री राजपूत करणी सेना संगठन अपने अभियान से जोड़कर देख रहे।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान निकाय चुनाव में क्या UGC मुद्दे से हुआ भाजपा को नुकसान?।
- अगड़ी जातियों का वोट बैंक क्या निर्दलीयों को हुआ शिफ्ट?।
- निर्दलीयों को निकाय चुनाव में 27.38%, यानी करीब 29 लाख वोट मिले।
- श्री राजपूत करणी सेना के UGC रोल बैक आंदोलन का क्या असर हुआ।
निकाय चुनाव नतीजों के बाद जयपुर में श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, राष्ट्रीय आमजन मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक विजय कौशिक समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि एक मंच पर आए और साफ किया कि UGC इक्विटी रेगुलेशन पर केंद्र सरकार का रुख स्पष्ट नहीं हुआ तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
अब इन संगठनों की नजर राजस्थान के पंचायती राज चुनाव 2026 पर है। निकाय चुनाव की तरह पंचायत चुनाव में भी UGC रोलबैक की मांग का लिखित समर्थन करने वाले प्रत्याशियों के पक्ष में अभियान चलाया जा सकता है। गांवों में सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव में स्थानीय समीकरण और निर्दलीय उम्मीदवार पहले से अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में यह अभियान जारी रहा तो कुछ क्षेत्रों में भाजपा-कांग्रेस के वोटों के बंटवारे और निर्दलीय उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर असर डाल सकता है।
निर्दलीय बने किंग मेकर
निकाय चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने मिलकर 27.38 प्रतिशत यानी 29 लाख 6 हजार 787 वोट हासिल कर लिए। वहीं नोटा को भी 1 लाख 9 हजार 523 वोट मिले, जो कुल मतों का 1.03 प्रतिशत है।
निर्दलीय बना तीसरी ताकत
करणी सेना का बड़ा दावा
नोटा दबाकर लोगों ने दिया संदेश
नतीजों में नोटा को 1.09 लाख से ज्यादा वोट मिले, जिसे संगठन अपने अभियान के समर्थन के तौर पर देख रहे। हालांकि नोटा के वोटों को सीधे तौर पर यूजीसी मुद्दे से जोड़ने वाला कोई आधिकारिक चुनावी विश्लेषण अभी उपलब्ध नहीं है। मतदान के दौरान खातीपुरा स्थित एक मतदान केंद्र पर कुछ लोगों ने 'यूजीसी रोलबैक' के नारे भी लगाए थे।
UGC रोलबैक को लेकर आगे जारी रहेगा आंदोलन
निकाय चुनाव के नतीजों को श्री राजपूत करणी सेना के UGC रोलबैक अभियान के संदर्भ में देखें तो निर्दलीयों का प्रदर्शन अहम नजर आता है। प्रदेश में 2273 निर्दलीय उम्मीदवार पार्षद चुने गए, जबकि बीजेपी के 4179 और कांग्रेस के 3613 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।
नतीजों से यह भी साफ है कि भाजपा से दूरी बनाने वाले वोटों का पूरा फायदा कांग्रेस नहीं उठा सकी। कई जगह वोटर्स ने दोनों प्रमुख दलों के बजाय निर्दलीय उम्मीदवारों पर भरोसा जताया। इसी वजह से जिन निकायों में बीजेपी बहुमत से दूर रही, उनमें से कई जगह कांग्रेस भी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई।
2021 और 2026 के नतीजों की तुलना करें तो सत्ता में होने के बावजूद बीजेपी को निकाय चुनाव में कोई बड़ा फायदा होता नहीं दिखा। वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर पिछले चुनाव के मुकाबले कम हुआ, जबकि निर्दलीयों का वोट शेयर करीब दो फीसदी से अधिक बढ़ गया है।
क्या यह स्थानीय असंतोष का संकेत है?
ये खबर भी पढे़:-
रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, घर से 43 लाख नकद और 20 किलोग्राम चांदी बरामद
Rajasthan Top News: राजस्थान में हुआ निर्दलीय राज, हर पांचवां पार्षद बिना पार्टी का
राजस्थान पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी टली, डोटासरा ने पूछा- BJP को किस बात का डर?
मोबाइल से टोकन, खरीदी केंद्रों पर बेहतर इंतजाम... छत्तीसगढ़ में तकनीक ने आसान की किसानों की राह
By The Sootr
अंधेरी रात, अजीब आवाजें और दरवाजे पर दस्तक... भूत के डर से 35 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल! झाड़-फूंक के लिए बुलाया पंडा बाबा
By Aman Vaishnav
रायपुर मास्टर प्लान में फिर हुआ बदलाव, 11 सड़कें दोबारा शामिल, 23 सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ेगी
By Harrison Masih
28 साल बाद बाड़ोली के घटेश्वर महादेव मंदिर लौटेगी नटराज प्रतिमा, 1998 में चोरी होकर लंदन पहुंची थी ऐतिहासिक धरोहर
By Ashish Bhardwaj
रेत का चूल्हा, दाल-बाटी का भोग और हर-हर नर्मदे की गूंज, कार्तिक पूर्णिमा पर मध्य प्रदेश के घाटों पर उतरा आस्था का सैलाब!
By
पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में हिसाब-किताब, टिकट दिलाने वालों से भी मांगा जाएगा जवाब
By Ashish Bhardwaj
द सूत्र फिर 100% सही: 20 दिन आगे बढ़ी MP पुलिस भर्ती परीक्षा, ESB ने जारी की नई तारीख
By Aman Vaishnav