Rajasthan Top News: राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज, भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा

Ashish Bhardwaj | Nov 03, 2026, 21:52 IST
Rajasthan Top News
राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में आज आज, 3 नवंबर को 27 जिलों में वोट डाले जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समितियों के 2,496 वार्डों में 1 करोड़ से ज्यादा मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। इस चुनाव में भाजपा के 26 और कांग्रेस व अन्य दलों के 15 विधायकों की सियासी परीक्षा भी होगी। कई सीटों पर 3 से 4 उम्मीदवार मैदान में हैं।

राजस्थान टॉप न्यूज

राजस्थान में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज; भाजपा-कांग्रेस की सियासी परीक्षा, 41 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग

राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में आज आज, 3 नवंबर को 27 जिलों में वोट डाले जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समितियों के 2,496 वार्डों में 1 करोड़ से ज्यादा मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। इस चुनाव में भाजपा के 26 और कांग्रेस व अन्य दलों के 15 विधायकों की सियासी परीक्षा भी होगी। कई सीटों पर 3 से 4 उम्मीदवार मैदान में हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



जैसलमेर में सेना के आधुनिकीकरण पर मंथन, 2029 तक 3 लाख करोड़ का रक्षा उत्पादन लक्ष्य

देश की सैन्य ताकत को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को अहम बैठक हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। इसका मुख्य विषय भारतीय सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण रहा। बैठक में बदलती सुरक्षा चुनौतियों, युद्ध के नए तौर-तरीकों और आधुनिक तकनीकों पर विस्तार से चर्चा हुई।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



राजस्थान में दूसरे राज्यों की निजी गाड़ियों से टैक्स वसूली पर हाईकोर्ट की रोक, 90 याचिकाओं पर फैसला

राजस्थान आने वाले दूसरे राज्यों के निजी वाहन मालिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। हाईकोर्ट ने दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड निजी गैर-व्यावसायिक गाड़ियों से रोड टैक्स वसूलने की कानूनी प्रक्रिया पर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे वाहनों पर टैक्स लगाने के लिए कानून के तहत निर्धारित दरों की वैध अधिसूचना जरूरी है। राज्य सरकार ऐसी अधिसूचना पेश नहीं कर सकी।... खबर पढ़ने के लिए क्लिए करें



लोकसभा स्पीकर के OSD को दी थी धमकी, अब कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल को पुलिस का नोटिस

राजस्थान के कोटा जिले में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल और प्रशासनिक अमले के बीच तकरार बढ़ती नजर आ रही है। गुंजल पर लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता को खुली धमकियां देने और विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। अब इस मामले में पुलिस ने प्रहलाद गुंजल पर शिकंजा कसते हुए उन्हें नोटिस थमाया है।... खबर पढ़ने के लिए करें



कोटा संभागीय आयुक्त कार्यालय में कर्मचारी का शव मिला, रात 2:30 बजे पहुंचा था ऑफिस; जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान के कोटा में संभागीय आयुक्त ऑफिस में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कार्यालय के एक कर्मचारी का शव मिला। मृतक की पहचान अशफाक के रूप में हुई है। वह ग्रेड फोर्थ कर्मचारी था और उप संभागीय आयुक्त ममता तिवारी के कार्यालय में तैनात था। शुरुआती जानकारी में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।... खबर पढने के लिए क्लिक करें

Tags:
  • rajasthan
  • पंचायत चुनाव
  • जैसलमेर
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • रोड टैक्स वसूलने
  • कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल
  • कोटा
  • kota