जर्जर स्कूलों में पढ़ाई रोकने के बाद क्या वैकल्पिक व्यवस्था की गई, राजस्थान शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट
राजस्थान के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में यह पूछा गया है कि जर्जर क्लास रूम के स्थान पर पढ़ाई के लिए दूसरी क्या वैकल्पिक व्यवस्था की गई। कलेक्टर्स को यह रिपोर्ट 7 सितंबर तक भेजने के लिए कहा गया है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग का कदम
राजस्थान के झालावाड़ जिले में हुई दर्दनाक घटना के बाद, राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया। जुलाई में एक प्राथमिक स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग से सरकारी स्कूलों में जर्जर क्लास रूम की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी थी। राजस्थान में कलेक्टरों को पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देशदिए गए। इसके बाद, पिछले महीने सरकार की तकनीकी टीम ने एक सर्वे किया और रिपोर्ट पेश की।
कलेक्टरों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश
राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद, शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टरों से इन जर्जर क्लास रूम में पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक स्थान खोजने और बच्चों को वहां शिफ्ट करके पढ़ाई शुरू करवाने के निर्देश दिए। राजस्थान शिक्षा विभाग ने जिला कलेक्टरों से मांगी रिपोर्ट।अब कलेक्टरों से पूछा गया है कि उन्होंने इन आदेशों की पालना में क्या व्यवस्था की। रिपोर्ट 7 सितंबर तक प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान भाजपा में नहीं सबकुछ ठीक! लंबे समय से अटकी कार्यकारिणी की घोषणा पर सबकी नजर राजस्थान में सिस्टम बीमार! कहां जाएं साइबर ठगी के शिकार, एक फीसदी भी दर्ज नहीं होती एफआईआर
झालावाड़ स्कूल हादसा
झालावाड़ जिले में जुलाई महीने में एक प्राथमिक स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत हो गई थी। यह दुर्घटना राज्य में शिक्षा व्यवस्था की खस्ता हालत को लेकर काफी आलोचना का कारण बनी। इस दर्दनाक हादसे के बाद, राजस्थान सरकार को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस घटना को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने भी गहरी चिंता जताई और स्कूलों की खराब हालत पर सवाल उठाए।
ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान रोडवेज को मिली 162 नई बसें, रूट पर चल रही हैं 2,000 खराब बसें
कांग्रेस राजस्थान में सेवा दल को मजबूत कर रही, बाड़मेर में नेताओं को ट्रेनिंग दे रहे दिल्ली के नेता
FAQ
- 1. राजस्थान में जर्जर क्लास रूम की संख्या कितनी है?
राजस्थान में कुल 86,934 क्लास रूम जर्जर स्थिति में हैं, जो बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरनाक माने जा रहे हैं। - 2. झालावाड़ में किस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने रिपोर्ट मांगी?
झालावाड़ में जुलाई में एक प्राथमिक स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत हो गई थी, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने रिपोर्ट मांगी। - 3. शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों से क्या रिपोर्ट मांगी है?
शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों से यह रिपोर्ट मांगी है कि जर्जर क्लास रूम के स्थान पर बच्चों की पढ़ाई के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
thesootr links दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧