सिलिकोसिस बीमारी के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला, 91 डॉक्टरों के खिलाफ शुरू हो सकती है जांच

Gyan Chand Patni | Aug 29, 2025, 12:40 IST
Share
scam
scam

राजस्थान में सिलिकोसिस बीमारी के नाम पर घोटाले की जांच शुरू, पांच जिलों के डॉक्टरों के खिलाफ मामले की जांच होगी। स्वस्थ लोगों को बता दिया सिलिकोसिस रोगी ।

राजस्थान के विभिन्न जिलों में सिलिकोसिस बीमारी के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपए का गबन किया गया है। इस घोटाले के चलते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पांच जिलों के 91 डॉक्टरों के खिलाफ जांच की अनुमति मांगी है। ACB ने जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग से अनुमति मांगी है।

स्वस्थ लोगों को बता दिया सिलिकोसिस रोगी

राजस्थान में सिलिकोसिस से पीड़ित मरीजों के लिए सरकारी सहायता राशि देने का प्रावधान है। ACB को ​इस राशि के गबन की ​शिकायतें मिली थीं। इसके बाद 6 एफआईआर दर्ज की गई। अब स्वास्थ्य विभाग से मामले की गहन जांच के लिए अनुमति मांगी है। यह खुलासा हुआ कि पाली, जोधपुर, जालौर, सिरोही, और करौली जिलों में कई स्वस्थ व्यक्तियों को सिलिकोसिस रोगी बताकर सरकारी सहायता राशि का गबन किया गया।

राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में विवाद का नहीं अंत, एसआई भर्ती के साथ अन्य भर्ती भी हैं जांच के दायरे में

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अचानक पहुंचे स्कूलों में, कहीं शिक्षक गायब तो कहीं मोबाइल चलाते मिले

क्या है सिलिकोसिस बीमारी सिलिकोसिस एक खतरनाक फेफड़ों की बीमारी है, जो सिलिका धूल के शरीर में प्रवेश करने से होती है। यह मुख्य रूप से उन श्रमिकों में होती है, जो खनन, निर्माण, पत्थर की कटाई, ईंट-भट्ठा, सिरेमिक, सैंड ब्लास्टिंग या कंक्रीट में काम करते हैं। राज्य सरकार द्वारा सिलिकोसिस से पीड़ित मरीजों को सहायता राशि के रूप में करीब तीन लाख रुपए दिए जाते हैं। यदि मरीज की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को अतिरिक्त सहायता राशि दी जाती है।

सिलिकोसिस के लक्षण

  • लगातार खांसी
  • सांस लेने में कठिनाई
  • थकान और वजन में कमी
  • गंभीर मामलों में फेफड़ों की कार्यक्षमता में कमी
  • सरकार की सहायता राशि

सिलिकोसिस का इलाज और बचाव

सिलिकोसिस का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन इसकी गंभीरता को नियंत्रित किया जा सकता है। जो लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं, उन्हें शुद्ध और ताजे हवा में रहना चाहिए और धूल वाली जगहों से बचना चाहिए।

राजस्थान में सिलिकोसिस बीमारी से जुड़ा घोटाला चिंताजनक है। सिलिकोसिस रोगी को सरकारी सहायता राशि दी जाती है, जिसे पाने के लिए स्वस्थ व्यक्ति को ही रोगी बता दिया गया।

FAQ

  1. 1. सिलिकोसिस क्या है?
    सिलिकोसिस एक गंभीर फेफड़ों की बीमारी है जो सिलिका धूल के संपर्क में आने से होती है। यह मुख्य रूप से खनन, निर्माण कार्यों में लगे लोगों में पाई जाती है।
  2. 2.राजस्थान में सिलिकोसिस घोटाला क्या है?
    सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित मरीजों को दी जाने वाली सरकारी सहायता राशि में घोटाला हुआ है, जिसमें कई डॉक्टरों और अधिकारियों ने मिलीभगत से यह राशि अवैध रूप से ले ली। 3.सिलिकोसिस के लक्षण क्या होते हैं? इसके लक्षणों में लगातार खांसी, सांस लेने में कठिनाई, थकान और गंभीर मामलों में फेफड़ों की कार्यक्षमता में कमी होती है।
  3. 3.सिलिकोसिस के लक्षण क्या होते हैं?
    इसके लक्षणों में लगातार खांसी, सांस लेने में कठिनाई, थकान और गंभीर मामलों में फेफड़ों की कार्यक्षमता में कमी होती है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





Tags:
  • सिलिकोसिस बीमारी
  • राजस्थान में सिलिकोसिस बीमारी से जुड़ा घोटाला
  • सिलिकोसिस रोगी को सरकारी सहायता राशि
  • 91 डॉक्टरों के खिलाफ जांच की अनुमति मांगी
  • सिलिकोसिस के लक्षण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा