राजस्थान में 456 करोड़ रुपए के टेंडर में घोटाला, फर्जी बैंक गारंटी के एवज में दिए करोड़ों, जानें पूरा मामला
Nitin Kumar Bhal | Aug 20, 2025, 11:36 IST
Photograph: (The Sootr)
राजस्थान में 456 करोड़ रुपए के सोलर पैनल टेंडर में बड़ा घोटाला सामने आया है। फर्जी बैंक गारंटी के जरिए कंपनी ने 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की। The Sootr में जानें पूरा मामला।
राजस्थान में एक बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। राज्य सरकार ने सरकारी इमारतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए एक कंपनी को काम सौंपा। 456 करोड़ रुपए का टेंडर हुआ। लेकिन इस कंपनी ने 60 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी जमा की, इस गारंटी के आधार पर निगम ने कंपनी को 46 करोड़ रुपये की एडवांस राशि जारी कर दी ताकि परियोजना का कार्य शुरू किया जा सके। लेकिन जब सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की तो यह पता चला कि यह बैंक गारंटी पूरी तरह से फर्जी थी। निगम ने हेम मॉडल (HAM Model) में तीर्य नोपीकोन फर्म को यह काम सौंपा था। इसमें वे सभी अधिकारी संदेह के घेरे में हैं, जो इस प्रोजेक्ट से जुड़े रहे। कंपनी को इस वर्ष मार्च-अप्रैल में 100 मेगावाट के रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट का काम दिया गया था।
सीबीआई की एंट्री के बाद जांच ने तेजी पकड़ी। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम ने कंपनी को नोटिस जारी किया और उसे ब्लैकलिस्ट करने के साथ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की कि मामले में कई अधिकारी संदेह के घेरे में हैं, जो इस प्रोजेक्ट से जुड़े रहे थे। राजस्थान फर्जी बैंक गारंटी के जरिए सोलर पैनल कंपनी ने की 60 करोड़ की धोखाधड़ी की जांच की जा रही है।
इस घोटाले की असली हकीकत तब सामने आई जब निगम ने बैंक से गारंटी की पुष्टि के लिए ईमेल भेजा। पहले तो बैंक ने गारंटी की सही होने की पुष्टि की, लेकिन सीबीआई के दस्तावेज़ मांगने के बाद, निगम ने फिर से बैंक से लिखित में पुष्टि मांगी। इस बार बैंक ने यह स्पष्ट किया कि ऐसी कोई बैंक गारंटी जारी नहीं की गई थी, जिससे पूरा मामला उजागर हो गया। राजस्थान सोलर कंपनी फर्जी बैंक गारंटी की जांच जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, यह मामला केवल बैंक कर्मचारियों तक सीमित नहीं हो सकता है। इसमें कंपनी के कर्मचारियों की भी मिलीभगत हो सकती है। ठेका लेने वाली कंपनी को प्रोजेक्ट राशि का 10 प्रतिशत बैंक गारंटी के रूप में जमा करना होता है, और इसके आधार पर इतनी ही राशि एडवांस के तौर पर ली जाती है। जांच मेंराजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम घोटाला से कई राज खुल सकते हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम ने कंपनी को थमाया नोटिस
राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक आईएएस रोहित गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लिया और कहा कि बैंक गारंटी के मामले का खुलासा होने के बाद कंपनी को तुरंत नोटिस जारी किया गया है। उन्हें एडवांस राशि वापस लौटाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, निगम ने कंपनी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की योजना बनाई है।
rajasthan-solar-panel-tender-scam
राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम में फर्जी बैंक गारंटी की पोल कैसे खुली?
हेम मॉडल क्या है?हेम मॉडल का मतलब
सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)
वित्तपोषण
भुगतान (एन्युइटी)
जोखिम का वितरण
परियोजना वितरण
| |
बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत पर नजर
FAQ
- 1. राजस्थान के सोलर पैनल टेंडर में क्या घोटाला हुआ है?
राजस्थान में सोलर पैनल लगाने के लिए हुए 456 करोड़ रुपये के टेंडर में कंपनी ने 60 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी जमा की, जिससे राज्य को भारी नुकसान हुआ। - 2. राजस्थान के सोलर पैनल टेंडर में फर्जी बैंक गारंटी मामले में कौन सी कार्रवाई की गई है?
सीबीआई ने जांच शुरू की और कंपनी को नोटिस जारी कर दी। साथ ही, कंपनी को एडवांस राशि वापस लौटाने के लिए कहा गया और कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। - 3. राजस्थान के सोलर पैनल टेंडर में बैंक गारंटी फर्जी होने का पता कैसे चला?
निगम ने बैंक से गारंटी की पुष्टि के लिए ईमेल भेजा, लेकिन बाद में सीबीआई की जांच के बाद बैंक ने लिखित में पुष्टि की कि ऐसी कोई गारंटी जारी नहीं की गई थी। - 4. राजस्थान के सोलर पैनल टेंडर फर्जी बैंक गारंटी मामले में किसकी भूमिका संदिग्ध है?
कंपनी के कर्मचारियों के साथ-साथ निगम के अधिकारियों की भी संलिप्तता हो सकती है। यह मामला पूरी तरह से एक जटिल वित्तीय घोटाले का प्रतीक बन चुका है। - 5. इस घोटाले को लेकर राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम का क्या रुख है ?
निगम ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कंपनी को नोटिस जारी किया और अग्रिम राशि को वापस लेने का आदेश दिया। इसके साथ ही एफआईआर और ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman