Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग

Jageshwar Prasad | Published:
पढ़िए 23 नवंबर 2026 की राजस्थान की मुख्य खबरें
Read the top news stories from Rajasthan for November 23, 2026
राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल और उनके परिवार से जुड़े 64 विला-कॉटेज खरीद मामले में अब कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। देश के प्रतिष्ठित SMS मेडिकल कॉलेज में छात्रों के उत्पीड़न के आरोप, 8 PG स्टूडेंट्स ने NMC को लिखा पत्र। महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर।

राजस्थान की टॉप न्यूज

महिला सुरक्षा में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर, अब 4 पिंक बूथ हुए शुरू, रात की सुरक्षा बड़ी चुनौती

जयपुर में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दिन हो या रात, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सूचकांक (NARI) 2025 में जयपुर देश के 31 शहरों में 25वें स्थान पर रहा। शहर को 100 में से 59.1 अंक मिले, जबकि राष्ट्रीय औसत 64.6 रहा। सबसे ज्यादा चिंता रात के समय सुरक्षा को लेकर सामने आई।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें




देश के प्रतिष्ठित SMS मेडिकल कॉलेज में छात्रों के उत्पीड़न के आरोप, 8 PG स्टूडेंट्स ने NMC को लिखा पत्र

राजस्थान का सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में शामिल है। यहां से पढ़कर निकले डॉक्टर देशभर में अपनी सेवाएं देते हैं। लेकिन इसी संस्थान के पैथोलॉजी विभाग से अब ऐसी शिकायत सामने आई है, जिसने मेडिकल शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कॉलेज के आठ पोस्ट ग्रेजुएट (PG) छात्रों ने विभाग में मानसिक उत्पीड़न, डराने-धमकाने और भेदभाव के आरोप लगाए हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें




किसानों को 368 करोड़ के नुकसान का दावा, बाजरा खरीद का वादा अधूरा, क्या पंचायत चुनाव में भाजपा को पड़ा भारी?

राजस्थान के पंचायत चुनाव में भाजपा के पिछड़ने के बाद अब किसानों की नाराजगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। किसान महापंचायत ने दावा किया है कि सितंबर 2026 में मूंग और बाजरे की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम दाम पर बिकने के कारण किसानों को 368.62 करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें




64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग

राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल और उनके परिवार से जुड़े 64 विला-कॉटेज खरीद मामले में अब कानूनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। राजस्थान हाईकोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिलने के बाद अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की है। इसमें उन्होंने ACB की जांच, गिरफ्तारी और किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें




राजस्थान यूनिवर्सिटी में ड्यू पेपर की फीस 960 रुपए, छात्रा से मांगे 6730 रुपए, आखिर किस नियम से हो रही वसूली?

राजस्थान यूनिवर्सिटी में परीक्षा फीस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विश्वविद्यालय के आधिकारिक आदेश में ड्यू पेपर की फीस 960 रुपए दर्ज है, लेकिन एक पेपर की दोबारा परीक्षा देने वाली छात्रा से 6,730 रुपए मांगे जाने की शिकायत सामने आई है। खास बात यह है कि विश्वविद्यालय ने स्वयंपाठी विद्यार्थियों के दो सेमेस्टर की पूरी परीक्षा फीस 6,730 रुपए तय की है। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



Tags:
  • IAS Shikhar Agarwal Supreme Court
  • आईएएस शिखर अग्रवाल सुप्रीम कोर्ट
  • 64 Villa Cottage Case Rajasthan
  • 64 विला कॉटेज मामला राजस्थान
  • Rajasthan Top News
  • राष्ट्रीय महिला सुरक्षा सूचकांक
  • SMS मेडिकल कॉलेज
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य
  • राजस्थान यूनिवर्सिटी
  • राजस्थान हाईकोर्ट