Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में कल चौथे चरण की वोटिंग, राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी मैदान में
राजस्थान टॉप न्यूज
जयपुर में सफाई पर 552 करोड़ खर्च, फिर भी टॉप-3 से बाहर; कम खर्च में इन शहरों ने मारी बाजी
जयपुर में सफाई व्यवस्था पर हर साल 552 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद शहर स्वच्छता रैंकिंग में टॉप-3 में जगह नहीं बना पाया। वहीं, विशाखापत्तनम और जबलपुर जैसे शहर कम खर्च में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ ने भी अपनी सफाई व्यवस्था में सुधार कर तीसरा स्थान हासिल किया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जयपुर में इतना पैसा खर्च होने के बाद भी सफाई के मामले में पीछे क्यों है और दूसरे शहरों ने ऐसा क्या किया, जिससे वे आगे निकल गए।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
कनाडा के आईटी प्रोफेशनल की हैरान करने वाली करतूत, पिता को बचाने के लिए हजारों आदेश पढ़कर तैयार किए फर्जी जमानत ऑर्डर, गिरफ्तार
राजस्थान हाईकोर्ट की न्याय प्रक्रिया को गुमराह करने का एक बेहद शातिर और हाई-प्रोटेक्टेड मामला सामने आया है। एनडीपीएस (NDPS) मामले में फंसे अपने पिता को गिरफ्तारी से बचाने के लिए यह हरकत की गई। जिसमें कनाडा में आईटी कंपनी में काम करने वाले एक युवक ने हजारों अदालती आदेशों की स्टडी करके फर्जी जमानत आदेश तैयार किए। इसके बाद उन्हें हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
कोटा में प्रसूताओं की मौतों पर एम्स की रिपोर्ट: OT में कमियां, संक्रमण और निगरानी में लापरवाही
कोटा के जेके लोन अस्पताल में प्रसूताओं की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मई में हुई 5 प्रसूताओं की मौत के बाद एम्स दिल्ली की एक्सपर्ट टीम ने जांच की थी। रिपोर्ट में ऑपरेशन थिएटर की कमियां, संक्रमण, जंग लगे उपकरण और ऑपरेशन के बाद मरीजों की निगरानी में लापरवाही सामने आई थी।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
एक ही दिन विला की रजिस्ट्री, कंपनी को सरकारी रियायत… अब आईएएस शिखर अग्रवाल पर FIR का सवाल
सरकारी रियायत भी उसी दिन और विला की रजिस्ट्री भी उसी दिन! आखिर यह महज संयोग है या इसके पीछे कुछ और कहानी है? राजस्थान के आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल और उनके परिवार के नाम पर रिसॉर्ट में विला खरीदने के मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
राजस्थान पंचायतीराज चुनाव: 25 जिलों में कल चौथे चरण की वोटिंग, राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी मैदान में
राजस्थान में पंचायती राज चुनावों का चौथा और अंतिम चरण शनिवार 14 नवंबर को होगा। इस चरण में 25 जिला परिषदों और 116 पंचायत समितियों में मतदान होगा। पूरे राज्य में चार चरणों में हो रहे इन चुनावों की मतगणना 20 नवंबर को एक साथ होगी। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार सरपंच और पंच पदों के चुनाव 16 नवंबर को होंगे। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
UPSC की तर्ज पर RPSC कैलेंडर: अब हर साल हो सकेगी RAS भर्ती, 500 से ज्यादा पदों की तैयारी
राजस्थान में RAS भर्ती का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। अब RAS भर्ती हर साल कराने की तैयारी की जा रही है। RAS 2026 की प्री परीक्षा 6 दिसंबर को होने के बाद अगली भर्ती RAS 2027 का विज्ञापन जून 2027 से पहले जारी करने की योजना है। ...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें