खनन करते ढहा पहाड़, पोकलेन मशीन और उसका ऑपरेटर गिरा 100 फीट गहरी खाई में

राजस्थान में रामगढ़ के ओडेला गांव में बड़ा हादसा हो गया। खनन के दौरान पहाड़ दरकने से पोकलेन मशीन सहित ऑपरेटर 100 फीट गहरी खाई में गिर गया। एसडीआरएफ और पुलिस टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।

author-image
Purshottam Kumar Joshi
New Update
alwar minig

Photograph: (the sootr)

News in Short

  • रामगढ़ के ओडेला गांव में पहाड़ दरकने से पोकलेन मशीन और ऑपरेटर गहरी खाई में गिर गए।

  • एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें रेस्क्यू कार्य में जुटी हैं।

  • दुर्घटना में एक ही ऑपरेटर के खाई में गिरने की आशंका, अन्य कोई व्यक्ति इस हादसे में शामिल नहीं।

  • खनन कार्य के दौरान तेज धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसक गया।

  • स्थानीय ग्रामीणों का आरोप, लीज की आड़ में अवैध खनन किया जा रहा था, जिससे हादसा हुआ।

सुनील जैन @ अलवर

News in Detail

राजस्थान में एक बार फिर से अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अलवर जिले में रामगढ़ के ओडेला गांव में शुक्रवार देर रात खनन से पहाड़ का बड़ा हिस्सा ढह गया। इसमें पहाड़ पर अवैध खनन कर रही पोकलेन मशीन और उसका ऑपरेटर 100 फीट नीचे पानी से भरी गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। 

एसडीआरएफ टीम कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन 

रात के अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आईं, लेकिन फिर रोशनी की व्यवस्था कर रेस्क्यू ऑपरेशन को जारी किया गया। एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों ने मौके पर पहुंच कर गहरी खाई में डूबी पोकलेन मशीन को चिन्हित किया। आशंका जताई जा रही है कि ऑपरेटर मशीन के साथ पानी में दबा हुआ हो सकता है। घटना के बाद प्रशासन ने क्रेन की व्यवस्था की, जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, क्या बोले

घटनास्थल पर मौजूद तहसीलदार अंकित गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की, लेकिन घटनास्थल पर पर्याप्त रोशनी की कमी और खतरनाक भौगोलिक स्थिति के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक जारी रखना कठिन हो रहा था। एसडीआरएफ और पुलिस विभाग की टीमें लगातार घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

ग्रामीणों ने अवैध खनन के लगाए आरोप

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस हादसे की वजह अवैध खनन कार्य है, जो रात के समय इन पहाड़ियों के नीचे चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि लीज के तहत यह खनन कार्य अवैध रूप से चलाया जा रहा था और इस लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस और प्रशासन की अनदेखी और अवैध खनन के कारण यह हादसा हुआ, ऐसा ग्रामीणों का कहना है।

मदद के लिए भेजी गई और टीमें

हादसे की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, खान विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी अब तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में गुस्सा देखने को मिल रहा है।

रामगढ़ में खनन कार्य के दौरान बड़ा हादसा

रामगढ़ के ओडेला गांव में खनन कार्य के दौरान पहाड़ दरकने से पोकलेन मशीन और ऑपरेटर 100 फीट गहरी खाई में गिर गए। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य में लगी हैं।

alwar2
Photograph: (the sootr)

रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासन की तत्परता

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ की टीम ने पोकलेन मशीन को चिन्हित कर लिया है, लेकिन ऑपरेटर का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन ने जल्द से जल्द ऑपरेटर को बचाने की पूरी कोशिश की है।

alwar1
Photograph: (the sootr)

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप और घटनास्थल पर धमाके की आवाज

स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि हादसे से पहले तेज धमाके की आवाज आई थी। इसके अलावा, अवैध खनन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

alwar0
Photograph: (the sootr)

खबरें यह भी पढ़िए...

एमपी, सीजी और राजस्थान में दिन हुआ गर्म तो रातों में बढ़ी सर्दी, बर्फीली हवाओं का असर बरकरार

राजस्थान बोर्ड ने 12वीं परीक्षा में किए बदलाव, परीक्षार्थियों को मिली राहत या बन गई आफत

थाईलैंड की राजकुमारी पांच दिन के दौरे पर पहुंची राजस्थान, जानिए क्या है उनका पूरा कार्यक्रम

राजस्थान हाई कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अवैध खनन रेस्क्यू ऑपरेशन एसडीआरएफ टीम अलवर राजस्थान
Advertisment