सचिन मित्तल ने संभाली जयपुर पुलिस कमिश्नर की कमान, बोले-क्राइम कंट्रोल और साइबर सुरक्षा प्राथमिकता
Jaipur. आईपीएस सचिन मित्तल ने शनिवार को राजस्थान में जयपुर पुलिस कमिश्नर का पदभार ग्रहण किया। कमिश्नरेट कार्यालय में आयोजित समारोह में पूर्व पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने मित्तल को औपचारिक रूप से पद सौंपा। इस मौके पर कमिश्नरेट के सभी आईपीएस अधिकारी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी और थाना इंचार्ज मौजूद रहे। मित्तल का गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।
34 आईपीएस के तबादले : बीजू जॉर्ज जोसफ को जयपुर पुलिस आयुक्त के पद से हटाया, सचिन मित्तल को बनाया गया
जोसफ को दी विदाई
कार्यभार संभालने के बाद आयोजित समारोह में पूर्व कमिश्नर जोसफ को उनके कार्यकाल के लिए धन्यवाद और विदाई दी गई। इस अवसर पर कमिश्नर ऑपरेशन राहुल प्रकाश, एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. राजीव पचार, एडिशनल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) मनीष अग्रवाल, योगेश गोयल सहित चारों जिलों के डीसीपी भी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने नए पुलिस कमिश्नर मित्तल का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
लॉ एंड ऑर्डर के लिए बड़ा बदलाव : एटीएस-एसओजी को संभालेंगे अलग-अलग एडीजी, बीजू जॉर्ज जोसफ को हटाया
साइबर अपराध बड़ी चुनौती
मित्तल ने माना कि साइबर अपराध वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि जयपुर पुलिस साइबर ठगी और ऑनलाइन फ्रॉड पर नियंत्रण के लिए टेक्निकल टीमें और जनजागरुकता अभियान दोनों पर समान रूप से काम करेगी। हमारा संकल्प रहेगा कि लोग साइबर अपराध से बचें। इसके लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सरकारी योजनाओं में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, अब तक 30 गिरफ्तार, 11 हजार फर्जी खाते सीज
पुलिस थानों में ही मिले पूरी मदद
मित्तल ने कहा कि उनका उद्देश्य यह रहेगा कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति को कमिश्नरेट कार्यालय या पुलिस मुख्यालय तक आने की जरूरत न पड़े। थाने के स्तर पर ही नागरिकों को पूरी सहायता मिले और उनकी शिकायतों का निस्तारण शीघ्र हो।