सिर्फ एक घंटे के लिए पहुंच जाते सचिन तो बच जाता वह रिश्ता, जानिए उस सुनहरी लव स्टोरी पर कैसे लगा ग्रहण?

Pratibha Rana | Nov 05, 2023, 24:00 IST
Share
सिर्फ एक घंटे के लिए पहुंच जाते सचिन तो बच जाता वह रिश्ता, जानिए उस सुनहरी लव स्टोरी पर कैसे लगा ग्रहण?
सिर्फ एक घंटे के लिए पहुंच जाते सचिन तो बच जाता वह रिश्ता, जानिए उस सुनहरी लव स्टोरी पर कैसे लगा ग्रहण?

राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट का उनकी पत्नी सारा पायलट से तलाक हो चुका है। नामांकन के लिए दिए गए शपथ पत्र के जरिए पहली बार इसका खुलासा हुआ है।

JAIPUR. कश्मीर के मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला की बेटी हैं सारा। कांग्रेस नेता राजेश पायलट के बेटे हैं सचिन। दोनों लंदन में मिले, प्यार हुआ और फिर शादी कर ली। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अपने प्यार के लिए सारा और सचिन ने तोड़ दी थी मजहबी दीवार, लेकिन चुनाव के बीच इस सियासी प्रेम कहानी का भी अंत हो गया। सचिन पायलट ने टोंक से नामांकन दाखिल किया तब दुनिया को पता चला कि सचिन 'तलाकशुदा' हैं, लेकिन 'द सूत्र' ने जब इसकी पड़ताल की तो इसकी असली वजह सामने आई...

WhatsApp Image 2023-11-05 at 10.47.05 AM.jpeg
WhatsApp Image 2023-11-05 at 10.47.05 AM.jpeg

आखिर कैसे छिपी इतनी बड़ी बात ?

चुनावी हलचल में जहां हर किसी को नेता, मंत्री, विधायक की सांस लेने तक की जानकारी है, तो सवाल ये उठता है कि ऐसे में संबंधित पार्टी, प्रतिनिधि और मीडिया को इतनी बड़ी बात की भनक कैसे नहीं लगी। ये एक मिस्ट्री है। राजस्थान की सियासत भी इस बात को लेकर हैरान है कि सचिन और सारा के बीच कब तलाक हुआ ? आखिर पायलट ने अपने तलाक होने की बात को क्यों सार्वजनिक नहीं किया? वहीं अब एक बड़ा सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि चुनाव के पहले सचिन के तलाक की बात सामने आने के बाद क्या उन्हें इसका नुकसान उठाना पड़ेगा ?

आखिरी बार कब दिखे थे दोनों साथ ?

सचिन के साथ सारा को आखिरी बार 2018 में देखा गया था, जब सचिन पायलट राजस्थान के डिप्टी सीएम पद की शपथ ले रहे थे। इससे पहले भी खबरें वायरल हुई थी दोनों अलग हो गए हैं, लेकिन जब सारा ने सचिन के लिए चुनाव प्रचार किया और उनके शपथ ग्रहण में बेटों के साथ नजर आईं थी तो ये बात साफ हो गई थी कि दोनों अभी साथ में थे।

Screenshot 2023-11-05 102746.png
Screenshot 2023-11-05 102746.png

सचिन और सारा के बीच कैसे हुआ था प्यार ?

सचिन और सारा अमेरिका की पेंसिलवानिया यूनिवर्सिटी के व्हॉर्टन स्कूल में पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और फिर ये मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। अमेरिका में पढ़ाई पूरी होने के बाद सचिन दिल्ली वापस आ गए थे, लेकिन सारा अमेरिका में ही थी। हालांकि दोनों रिश्ते में थे। कई साल तक दोनों एक-दूसरे से बात करते रहे और फिर उन्होंने एक होने का फैसला किया, लेकिन सारा के मुस्लिम और पायलट से हिंदू होने के कारण उनके प्यार के बीच मजहब की दीवार खड़ी हो गई।

क्यों इस शादी के विरोध में थे फारूक अब्दुल्ला ?

सारा और सचिन के परिवार वाले उनकी शादी के साफ खिलाफ थे। फारूक अब्दुल्ला भी नहीं चाहते थे कि उनकी शादी हो। सारा ने अपने पिता को इस शादी के लिए मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। वजह थी सारा का मुस्लिम और पायलट का हिंदू होना। बता दें कि अब्दुल्ला परिवार दोनों के प्यार के ही खिलाफ था, शादी तो दूर की बात थी। हालांकि पायलट के घरवाले इस शादी के लिए तैयार हो गए थे। 2004 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए, लेकिन इस शादी में सिर्फ पायलट परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। अब्दुल्ला परिवार शामिल नहीं हुआ था। शादी बड़ी थी, लेकिन समारोह छोटा, लोगों से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात थे। ये शादी उस वक्त की सबसे चर्चित शादी थी।

Screenshot 2023-11-05 102403.png.jpg
Screenshot 2023-11-05 102403.png.jpg

कब से बढ़ने लगी थीं दूरियां ?

बताया जाता है कि सचिन के पहले बेटे का पहला बर्थडे था। बेटे के पहले बर्थडे पर सचिन किसी काम से बाहर थे। ठीक ऐसा ही उनके बेटे के दूसरे बर्थडे पर भी हुआ। सचिन काफी बिजी रहने लगे थे। वे अपने परिवार और पत्नी के लिए समय कम देने लगे थे। कहा जाता है कि सारा का सचिन का राजनीति में सक्रिय होना कहीं ना कहीं दोनों की बीच की दूरी की सबसे बड़ी वजह थी।

Screenshot 2023-11-05 102429.png.jpg
Screenshot 2023-11-05 102429.png.jpg

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Sachin Pilot
  • सचिन पायलट
  • Sara Abdullah
  • Sachin - Sara marriage
  • Sachin - Sara mein duriyaan
  • सारा अब्दुला
  • सचिन - सारा शादी
  • सचिन - सारा में दूरियां
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि