कंबोडिया और कजाक में बाघ लौटाएगा भारत, सरिस्का मॉडल बनेगा ग्लोबल सक्सेस स्टोरी

Jageshwar prasad | Jul 05, 2026, 13:05 IST
Share
सरिस्का टाइगर रिजर्व सितंबर में बनेगा वन्यजीव विशेषज्ञों का महाकुंभ
सरिस्का टाइगर रिजर्व सितंबर में बनेगा वन्यजीव विशेषज्ञों का महाकुंभ

कंबोडिया और कजाकिस्तान में बाघ पुनर्वास के लिए भारत सहयोग करेगा। राजस्थान के सरिस्का में इसी वर्ष वन्यजीवों में फैलने वाली बीमारी रोकथाम की रणनीति तैयार होगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सरिस्का टाइगर रिजर्व सितंबर में बनेगा वन्यजीव विशेषज्ञों का महाकुंभ।
  • इंटरनेशनल बिग कैट एलाइंस के तहत 32 देशों के वैज्ञानिक जुटेंगे।
  • कैनाइन डिस्टेंपर वायरस से बाघों की मौत होगा चर्चा का विषय।
  • सरिस्का में होने वाले सेमिनार में बनेगी मौतों की रोकथाम की रणनीति।
  • 2005 में शून्य हुए बाघ, 2008 में पहला पुनर्वास, आज दुनिया के लिए मिसाल।
सुनील जैन @ अलवर

राजस्थान का सरिस्का टाइगर रिजर्व इस वर्ष सितंबर में वन्यजीव विशेषज्ञों के बड़े महाकुंभ का गवाह बनने जा रहा है। इंटरनेशनल बिग कैट एलाइंस (आईबीसीए) यहां दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सेमिनार करेगा। इसमें दुनिया के 32 देशों के वन्यजीव वैज्ञानिक, संरक्षण विशेषज्ञ और उच्च अधिकारी जुटेंगे।

​हाल ही में मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) से बाघों की मौत ने चिंता बढ़ा दी है। इसलिए सरिस्का सेमिनार का मुख्य एजेंडा वन्यजीवों में फैलने वाली संक्रामक बीमारियां और उनकी रोकथाम रहेगा।

आईबीसीए के महानिदेशक डॉ. एसपी यादव ने बताया कि भविष्य में ऐसे वायरस जनित खतरों से निपटने की रणनीति तैयार हो रही है। इसी कड़ी में यह सेमिनार होगी। दूसरे सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय रिसोर्स मोबिलाइजेशन पर चर्चा होगी। इसका फोकस टाइगर रिजर्व की क्षमता बढ़ाने पर रहेगा।

​मिसाल बना सरिस्का मॉडल​

डॉ. यादव ने कहा कि बाघों के सफल पुनर्वास में भारत पूरी दुनिया के लिए मॉडल बना है। भारत इसी अनुभव पर कंबोडिया और कजाकिस्तान जैसे देशों में बाघों के पुनर्वास में सहयोग करेगा।

कंबोडिया में गृहयुद्ध के कारण वर्ष 2007-08 तक बाघ पूरी तरह विलुप्त हो गए थे। वहां का मौसम भारत जैसा होने से भारतीय बाघों के पुनर्वास की संभावनाएं बेहतर हैं। कजाकिस्तान भी रूस के असफल प्रयासों के बाद अब भारतीय विशेषज्ञता के सहारे आगे बढ़ रहा है।

​विफलता के संकट से पैदा हुआ सफलता का मार्ग

वर्ष 2005 में सरिस्का से बाघों का पूरी तरह खत्म हो जाना बड़ा झटका था। इसके बाद उठाए गए कदमों ने इस संकट को अवसर में बदल दिया।

वर्ष 2008 में सरिस्का में बाघों का पहला वैज्ञानिक पुनर्वास हुआ। यह प्रयोग कामयाब रहा। पन्ना और सतकोसिया में प्रयोग सफल रहा। इसकी सफलता पूरी दुनिया के लिए मॉडल है।

कुछ राज्यों में अच्छी संभावना

देश के कुछ टाइगर रिजर्व क्षमता से अधिक बाघों का दबाव झेल रहे हैं। ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कई रिजर्व में बाघों की संख्या कम है।

एनटीसीए और भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के अनुसार इन कम संख्या वाले क्षेत्रों में वैज्ञानिक तरीके से पुनर्वास की अपार संभावनाएं हैं। इस वैश्विक सम्मेलन से संरक्षण तकनीकों को वैश्विक पहचान मिलेगी।

ये भी पढ़ें:-

बदलेगा सरिस्का टाइगर रिजर्व का नक्शा, बनेगा बाघों का नया कॉरिडोर

सरिस्का टाइगर रिजर्व के खौफनाक रास्तों पर 157 किमी पैदल गश्त, बाघों के बीच काटी रातें

सरिस्का टाइगर रिजर्व में रात के अंधेरे में डाला कचरा, वन्यजीवों के लिए बना खतरा

रणथंभौर और सरिस्का टाइगर रिजर्व के चार बाघों का शिकार,10 बाघ टेरेटरी की लड़ाई में मरे

Tags:
  • भारतीय वन्यजीव संस्थान
  • कान्हा टाइगर रिजर्व
  • सरिस्का टाइगर रिजर्व
  • इंटरनेशनल बिग कैट एलाइंस
  • बाघों की मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज