दिल्ली के दमघोंटू वातावरण से बचने सरिस्का पहुंच रहे लोग, विंटर वेकेशन ने बढ़ाई भीड़, आसानी से दिख रहे टाइगर
सुनील जैन @ अलवर
राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों के आसान दर्शन से इन दिनों पर्यटकों की भारी गहमागहमी है। दिल्ली के नजदीक होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। दिल्ली के दमघोंटू वातावरण से बचने के लिए भी पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। रोजाना करीब 1500 से अधिक पर्यटक सरिस्का पहुंच रहे हैं।
सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन के पास लगी आग से दहशत, शहर में अफरा-तफरी का माहौल
पर्यटक खुश, प्रशासन भी खुश
दिल्ली के दमघोंटू वातावरण से बचने सरिस्का पहुंच रहे लोग। विंटर वेकेशन से पर्यटकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। सरिस्का में पहली बार इतना जमावड़ा है, जब विंटर वेकेशन में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सरिस्का में दो महीने से टाइगर्स की लगातार साइटिंग हो रही है। इससे पर्यटक खुश नजर आ रहे हैं। प्रशासन भी खुश है और सुविधाओं को बढ़ाने पर फोकस कर रहा है।
टाइगर की लगातार साइटिंग
भीड़ को देखते हुए ज्यादातर बुकिंग ऑनलाइन है, लेकिन ऑफलाइन भी पर्यटकों को सरिस्का भ्रमण कराया जा रहा है। जंगल में दो पारियों में पर्यटकों को घुमाया जा रहा है। दोनों ही पारियों में पर्यटकों को टाइगर सहित अन्य वन्य जीव दिखाई दे रहे हैं। दो पारियों में जंगल घुमाने की व्यवस्था पर्यटकों को भारी भीड़ को देखते हुए की गई है।
सरिस्का टाइगर रिजर्व में बढ़ते टाइगर मूवमेंट से खतरे की घंटी, सड़क पर दिखे बाघ और बाघिन
टाइगर दिखने से पर्यटक रोमांचित
सरिस्का में इस समय 50 से अधिक टाइगर हैं। जंगल भ्रमण के दौरान टाइगर की आसान साइटिंग से पर्यटक रोमांचित नजर आए हैं। बाघ एसटी 21, एसटी 2305, एसटी 25 बाघिन, एसटी 9 और एसटी 30 आसानी से दिख रहे हैं। कुछ पर्यटकों ने सरिस्का में कम दिखाई देने वाले टाइगर एसटी 7 को देखने की बात कही है।
SC की रोक के बाद भी माफिया अरावली में खनन कर रहे, सरिस्का टाइगर रिजर्व पर मंडराया खतरा
टाइगर देखने के बाद रोमांचित
दिल्ली से आए शिव अग्रवाल का कहना है कि मेरे लिए पह पहला अवसर है, जब टाइगर को जंगल में देखा है। सरिस्का में टाइगर देखने के बाद हमारा पूरा परिवार प्रसन्न है। हमारे लिए टाइगर को देखना सपने के पूरा होने जैसा है। इसी तरह का अनुभव अन्य पर्यटकों का भी है। ज्यादातर पर्यटक टाइगर देखने के बाद रोमांचित नजर आ रहे है।
सरिस्का की नई सीमा पर प्रशासन की प्रक्रिया शुरू, दावे और आपत्तियों से सुधरेगा टाइगर हैबिटेट
टिकट काउंटर बढ़ाए
पर्यटकों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए सरिस्का प्रशासन ने अपनी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त किया है। भीड़ को देखते हुए भी टिकट काउंटर की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही कैंटर और जिप्सी को पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, पर्यटकों के लिए आसपास के होटलों में ठहरने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। होटलों में पर्यटकों के लिए रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं।