टू स्टेट लव स्टोरी : खाकी का पहरा और हाई कोर्ट का आदेश, क्या मिल पाएगी शकीला?
Purshottam Kumar Joshi | Feb 09, 2026, 16:36 IST
Photograph: (the sootr)
क्या राजस्थान के जितेन्द्र को अपना प्यार मिल पाएगा? क्या सुरक्षा एजेंसियां उसकी पत्नी शकीला तक पहुंच पाएंगी? जितेंद्र ने अपना प्यार पाने हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। इस पर कोर्ट ने पुलिस को 23 फरवरी तक की डेडलाइन तय की है।
News in Short
- राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर सुरक्षा एजेंसियां घाटी में 'शकीला' की तलाश करेगी।
- पुलिस को आदेश दिया है कि वह अर्धसैनिक बलों की मदद से सर्च अभियान चलाए।
- यह मामला राजस्थान के जितेंद्र की प्रेम कहानीका है, जिसका अपनी पत्नी से टूट गया था संपर्क।
- जितेंद्र ने शकीला को तलाशने के लिए हाई कोर्ट में लगाई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका।
- हाई कोर्ट ने शकीला की तलाश के लिए तय की 23 फरवरी की डेडलाइन
News in Detail
क्या है पूरा मामला?
इस कहानी में मोड़ तब आया, जब शकीला के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जम्मू पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया, लेकिन शकीला ने जितेन्द्र के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। इसके बावजूद शकीला को जितेन्द्र के साथ नहीं भेजा गया। उसे वापस उसके घर भेज दिया गया। इसके बाद जितेन्द्र का अपनी पत्नी से संपर्क टूट गया, जिसके बाद उसने हार न मानते हुए न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
जब वकीलों ने बोला 'झूठ' और पुलिस को मिली नाकामयाबी
राजस्थान पुलिस की टीम अब तक तीन बार कश्मीर जा चुकी है, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। स्थानीय पुलिस और लोगों का सहयोग न मिलना सबसे बड़ी बाधा बनी। आतंक प्रभावित इलाकों में रात में तलाशी लेने से स्थानीय पुलिस ने मना कर दिया। राजस्थान पुलिस को औपचारिकताएं पूरी कर वापस भेज दिया गया।
हाईकोर्ट का कड़ा रुख: 23 फरवरी तक 'डेडलाइन'
कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि राजस्थान पुलिस की टीम इस मामले में सीआरपीएफ और पैरा मिलिट्री फोर्स के सुरक्षा घेरे में ऑपरेशन चलाए। कोर्ट ने बरड़वा थाने के एसएचओ महेंद्र सिंह पालावत को सख्त निर्देश दिए हैं कि 23 फरवरी तक हर हाल में शकीला को ढूंढकर अदालत के समक्ष पेश किया जाए।
चुनौतियां और आगामी कदम
सीआई महेंद्र सिंह पालावत ने बताया कि वे पहले भी अनंतनाग और पुलवामा के कई गांवों की खाक छान चुके हैं, लेकिन अब फोर्स के साथ वे नए सिरे से सर्च ऑपरेशन शुरू करेंगे। जितेन्द्र सिंह आज भी अपनी शादी के सर्टिफिकेट और कोर्ट के आदेशों के साथ अपनी 'शकीला' का इंतजार कर रहा है।
एमपी, सीजी और राजस्थान में थमा घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी का सितम, बढ़ेगा तापमान
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari