रंधावा का BJP पर तंज- जिनके पास सामान नहीं होता वह इधर-उधर से उठाते हैं; आचार संहिता लगने के बाद होगी कांग्रेस के टिकटों की घोषणा
The Sootr | Oct 03, 2023, 24:00 IST
रंधावा का BJP पर तंज- जिनके पास सामान नहीं होता वह इधर-उधर से उठाते हैं; आचार संहिता लगने के बाद होगी कांग्रेस के टिकटों की घोषणा
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मीडिया से बातचीत करते समय बीजेपी और कांग्रेस से बीजेपी में जाने वालों पर निशाना साधा है
JAIPUR. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मीडिया से बातचीत करते समय बीजेपी और कांग्रेस से बीजेपी में जाने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिनके पास सामान नहीं होता वह इधर-उधर से उठाते हैं, वह दूसरों का चोरी करते हैं। बीजेपी ज्वाइन करने वालों पर उन्होंने कहा कि जो छोड़कर जाते हैं वह कभी किसी के नहीं होते। इसके साथ ही रंधावा ने आचार संहिता लगने के बाद टिकटों की घोषणा के संकेत दिए।
बता दें कि सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते समय ये बात कही। उन्होंने कहा कि पॉलिटिक्स देश के हित के लिए करनी चाहिए, न कि सारा दिन ये सोचना चाहिए कि हमारी सरकार कैसे आएगी? उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जिनके पास सामान है उनको क्या जरूरत है? हमारी दुकान चल रही है। उनके पास सामान नहीं है, वो कभी किसी का चोरी करते हैं तो कभी किसी का। चोर तो कभी कामयाब नहीं होता। कामयाब तो वही रहता है जिसके पास सामान है।
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आचार संहिता लगने के बाद ही कांग्रेस के टिकटों की घोषणा के संकेत दिए हैं। इस दौरान रंधावा ने कहा कि आचार संहिता के बाद टिकटों पर फैसला लिया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के मजबूत कैंडिडेट शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी से पहले से ही आगे है, बीजेपी की परिवर्तन यात्रा खत्म होने पर भी बीजेपी में परिवर्तन नहीं हो सका। रंधावा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरों पर कहा कि उनके बार-बार राजस्थान दौरे उनकी घबराहट दिखा रहे हैं। लीडर वहीं ज्यादा आते हैं कि जहां कमजोरी होती है। रंधावा ने कहा कि पीएम पूरे देश के बारे में सोचे, वह पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, न की सिर्फ राजस्थान के। पीएम को नेशनल लेवल की बात करनी चाहिए, छोटी पॉलिटिक्स में जाकर अपना रुतबा नहीं बिगाड़ना चाहिए।
रंधावा ने बीजेपी को घेरा

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman