जयपुर के नए महापौर बने सुनील कोठारी, जीत के बाद बोले- सफाई पहली प्राथमिकता रहेगी
Ashish Bhardwaj | Sept 25, 2026, 14:35 IST
सुनील कोठारी
जयपुर नगर निगम में भाजपा उम्मीदवार सुनील कोठारी ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया। उन्हें 11 निर्दलीयों ने वोट दिए और वह कुल 89 वोट लेकर विजयी रहे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- कोठारी को निर्दलीयों के 11 वोट मिले।
- कांग्रेस उम्मीदवार सुनीता मावर को मिले 60 वोट।
- शाम 5 बजे कोठारी करेंगे पदभार ग्रहण।
- कांग्रेस विधायकों का वोटिंग से पहले हंगामा।
जयपुर में भाजपा ने 78, कांग्रेस ने 57 और निर्दलीयों ने 15 वार्ड जीते थे। महापौर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को 11 निर्दलीयों ने वोट दिया जबकि कांग्रेस को तीन निर्दलीयों के वोट मिले। एक निर्दलीय वोट पर अभी सस्पेंस है।
जीत के बाद सुनील कोठारी ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि जयपुर के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी आसान बनाने पर जोर रहेगा। शहर की पुरानी पहचान और परंपराओं को संभालते हुए विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। कोशिश होगी कि जयपुर ऐसा शहर बने, जहां लोगों को आगे बढ़ने के बेहतर मौके मिलें।
सुनील कोठारी वार्ड 112 से पार्षद चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को करीब 900 वोटों के अंतर से हराया था। इससे पहले भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष, प्रदेश सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी जिम्मेदारियां संभाल चुके। मेयर सुनील कोठारी आज शाम 5 बजे मुहूर्त के अनुसार महापौर की जिम्मेदारी संभालेंगे। वोटिंग से पहले भाजपा पार्षदों को बसों में लाया गया था। चुनाव नतीजों के बाद से ही सभी पार्षद लगातार बाड़ेबंदी में थे।
कांग्रेस विधायक का हंगामा
उन्होंने कांग्रेस के पार्षदों को वोट देने जाने से रोकने का आरोप भी लगाया गया। हालांकि थोड़ी देर में समझाने के बाद कांग्रेस नेता मान गए और धरना खत्म कर दिया।
कल होगा 26 को डिप्टी मेयर का चुनाव
ये खबर भी पढे़ं:-
राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू, फिर भी बारिश के आसार; जैसलमेर-बाड़मेर में बढ़ी गर्मी
भाजपा जिलाध्यक्ष रहे सारस्वत अब संभालेंगे राजस्थान विश्वविद्यालय, सीकर और बीकानेर को भी नए कुलगुरु
कोटा नगर निगम: मेयर चुनाव में भाजपा की अनसुइया विजयी घोषित, मिली बड़ी जीत
वन विभाग का बड़ा खुलासा, बाघों के इलाके में खदानें, संरक्षण का पैसा फाइलों में अटका
सारंगढ़ भाजपा में घमासान! जिला बैठक में फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, प्रभारी मंत्री को बदलने की उठी मांग
By Harrison Masih
बीजेपी युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित: MP, CG और राजस्थान में चार नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश SEIAA में बड़ा विवाद: अध्यक्ष ने सदस्य सचिव पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्य सचिव से की हटाने की मांग
By Ramanand Tiwari
पति की मौत के बाद बीमा कंपनी ने रोके 20 लाख, महिला ने लड़ी लंबी लड़ाई, अब ब्याज समेत देना होगा पैसा
By Umeshwari Baghel
वोट चोरी के आरोपों की अब घर-घर जांच? मध्य प्रदेश कांग्रेस 25 अक्टूबर से जुटाएगी सबूत
By Ramanand Tiwari
Rajasthan Top News: रितु बराला मामले में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, FIR की मांग पर अड़े डोटासरा
By Jageshwar prasad
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 45 सीट महिलाओं के लिए हो सकती हैं आरक्षित
By Harrison Masih