राजस्थान में इस बार 651 करोड़पति प्रत्याशी, जानिए पिछली बार की तुलना में इस बार प्रत्याशियों की कितनी है औसत संपत्ति

Jitendra Shrivastava | Nov 18, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में इस बार 651 करोड़पति प्रत्याशी, जानिए पिछली बार की तुलना में इस बार प्रत्याशियों की कितनी है औसत संपत्ति
राजस्थान में इस बार 651 करोड़पति प्रत्याशी, जानिए पिछली बार की तुलना में इस बार प्रत्याशियों की कितनी है औसत संपत्ति

राजस्थान के 25 नवम्बर को होने वाले चुनाव में कुल 1875 प्रत्याशियों में से 651 करोड़पति है और इनमें 259 की संपत्ति 5 करोड़ से ज्यादा है।

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान के 25 नवम्बर को होने वाले चुनाव में इस बार करोड़पति प्रत्याशी भी अच्छी संख्या में है। कुल 1875 प्रत्याशियों में से 651 करोड़पति है और इनमें 259 ऐसे है, जिनकी संपत्ति पांच करोड़ से ज्यादा है। राजस्थान में इस बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की औसत सम्पत्ति 3.12 करोड़ है जो पिछली बार 2.12 करोड़ थी।राजस्थान इलेक्शन वॉच और एडीआर की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार करोडपति प्रत्याशियों की संख्या में ठीकठाक बढोतरी है। पिछली बार 597 करोडपति प्रत्याशी थे, जबकि इस बार इनकी संख्या बढ़ कर 651 हो गई है। दस लाख से कम सम्पत्ति वाले प्रत्याशियो की बात करें तो यह संख्या सिर्फ 507 है।

बीजेपी-कांग्रेस के सबसे ज्यादा करोड़पति

दलवार स्थिति देखें तो दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या 80 प्रतिशत से भी ज्यादा है।

  • बीजेपी ने पिछली बार कुल 200 में से 160 करोड़पतियों को टिकट दिए थे, वहीं इस बार यह संख्या बढ़कर 176 हो गई है।
  • कांग्रेस की बात करें तो इसने पिछली बार 149 करोड़पतियों को उम्मीदवार बनाया था, जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर 167 हो गई है।
  • बीएसपी की बात करें तो इसके करोड़पति प्रत्याशी कम हुए हैं। इसने पिछली बार 40 करोड़पतियों को उम्मीदवार बनाया था, इस बार इनकी संख्या 36 ही है।
  • वहीं आम आदमी पार्टी के पास भी करोड़पति प्रत्याशी कम नहीं है। पिछली बार इसके 25 प्रत्याशी करोड़पति थे जो इस बार बढ़कर 29 हो गए हैं।
  • वहीं किसान मजदूरों की पार्टी माने जाने वाली मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पास भी करोड़पति प्रत्याशी है। पिछली बार इसके 22 में से 4 प्रत्याशी करोड़पति थे, वहीं इस बार 18 में से 5 प्रत्याशी करोड़पति हैं।
सबसे अमीर तीन प्रत्याशी

चूरू से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के रफीक मंडेलिया के पास सर्वाधिक 166 करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति है। इनके बाद नीम का थाना से बीजेपी प्रत्याशी प्रेम सिंह बाजौर के पास 123 करोड़ और निम्बाहेडा से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना के पास 122 करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति है। आंजना गहलोत सरकार में सहकारिता मंत्री भी हैं।

सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशी

निम्बाहेड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी लाभ चंद कुम्हार और हिण्डौन से प्रत्याशी कुसुम लता के पास सिर्फ 500 रुपए सम्पत्ति है।

आठ प्रत्याशियों ने बताया कोई संपत्ति नहीं

इनके अलावा आठ प्रत्याशी ऐसे है जिन्होंने बताया है कि उनके पास कोई सम्पत्ति नही है। इनमें तीन निर्दलीय और बाकी छोटे दलो के प्रत्याशी हैं।

Tags:
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • राजस्थान में इस बार 651 करोड़पति प्रत्याशी
  • इस बार प्रत्याशियों की कितनी है औसत संपत्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि