टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा रेलवे स्टेशन से तीन शूटर गिरफ्तार, मुंबई से दिल्ली जा रही ट्रेन में सवार थे

Jageshwar prasad | Oct 19, 2026, 11:55 IST
Share
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राजस्थान की AGTF और कोटा पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राजस्थान की AGTF और कोटा पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीनों से पूछताछ की जा रही है। इनमें से दो लोगों के रविवार को अभिनेता पर गोली चलाने वालों में शामिल होने की आशंका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले (Tiger Shroff Firing case) में बड़ा अपडेट सामने आया है। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF)और कोटा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। 19 अक्टूबर को तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी मुंबई से दिल्ली जा रही ट्रेन में सवार थे।

कहां से हैं तीनों आरोपी?

पकड़े गए तीन आरोपियों में दो हरियाणा के हैं। तीसरा महाराष्ट्र का रहने वाला है। तीनों पर फायरिंग में शामिल होने का आरोप है। इन्हें पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और मुंबई पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की। आरोपियों की गिरफ्तारी में राजस्थान की AGTF की अहम भूमिका रही है।

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ? सलमान खान के सहयोगियों को धमकी | Firing on Tiger Shroff: Lawrence Bishnoi Gang Involved? Threat to Salman Khan's Associates
Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम, सलमान खान के साथ काम करने वालों को दी धमकी
18 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
Tiger Shroff Firing News: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में सलमान खान के साथ काम करने वालों को भी धमकाया गया है। हालांकि, डीसीपी मोहित गर्ग ने बताया है कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं।

मुंबई में क्या हुआ था?

मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम को एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। यह घटना शाम करीब 7 बजे पुष्पा नरसी पार्क के पास हुई। इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए थे। उन्हें गोली नहीं लगी थी। लेकिन उनके ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चलाने वाले को गोली लगी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइगर के ड्राइवर फिरदौस को हाथ में गोली लगी थी। वहीं मौके पर मौजूद उमेश चव्हाण को गोली लगी थी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने ड्राइवर के बयान दर्ज कर लिए हैं। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मिलकर मामले की जांच कर रही हैं।

सलमान खान के पीछे क्यों पड़ा लॉरेंस गैंग? 8 साल की धमकियों, हमलों और विवाद की पूरी कहानी | Why is Lawrence Gang after Salman Khan? The complete story of 8 years of threats, attacks, and controversy
सलमान खान के पीछे क्यों पड़ा लॉरेंस गैंग? 8 साल की धमकियों, हमलों और विवाद की पूरी कहानी
19 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
1998 के काला हिरण शिकार मामले को लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान से विवाद की वजह बताया है। 2018 से धमकियों का सिलसिला खत, ईमेल और सलमान के घर के बाहर फायरिंग तक पहुंचा। हालिया घटनाओं में सलमान के करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को निशाना बनाए जाने के दावों की जांच हो रही है।

पुलिस ने क्या किया?

वारदात के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश तेज कर दी थी। मुंबई पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग 15 टीमें बनाई थीं। मुंबई पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप है कि इन लोगों ने टाइगर की कार पर पांच राउंड गोलियां चलाई थीं।

अब तीनों आरोपी कोटा पुलिस की हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। मुंबई पुलिस की टीम भी कोटा पहुंच सकती है। तीनों को मुंबई ले जाया जा सकता है। फिलहाल इस मामले में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच जारी है।

अजमेर जेल में बिल्लियों का अनोखा पहरा: चूहों से सुरक्षा और कैदी की जान बचाने वाली 'हीरो' | Unique Guarding of Ajmer Jail by Cats: Protecting from Rats and Saving a Prisoner's Life as 'Heroes'
अजमेर में लॉरेंस-रोहित गोदारा के गुर्गों वाली जेल में बिल्लियों का पहरा, कोबरा से बचा चुकी कैदियों की जान
06 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
राजस्थान की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के गुर्गों समेत कई हार्डकोर अपराधी बंद हैं। यहां 8 से ज्यादा बिल्लियां गार्ड के साथ गश्त करती हैं, इन बिल्लियों ने कोबरा से लॉरेंस और रोहित गोदारा गैंग के एक गुर्गे की जान भी बचाई थी।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ होने का का दावा

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पश्चिमी मुंबई के जुहू पुलिस थाना क्षेत्र में पुष्पा पार्क के पास हुई है।

50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पुलिस ने रखा 5 हजार का इनाम | Shoaib Dhebar, who demanded a ransom of 50 crores, is absconding, police have put a reward of 5 thousand
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
05 Oct 2026 ,
By VINAY VERMA
रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 50 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे शोएब ढेबर पर पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी या गिरफ्तारी करवाने में मदद करने वाली सूचना देने वाले को 5 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग और हमले की टाइमलाइन

  • 17 अक्टूबर, शाम करीब 5:00 बजे: टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के लिए पुष्पा नरसी पार्क पहुंचे।
  • 7:00 बजे: टाइगर पार्क से निकले और फैंस के साथ सेल्फी लेने के बाद अपनी कार में बैठे।
  • 7:05 बजे: कार जैसे ही गेट से बाहर निकली, 2 हमलावरों ने कार पर 5-7 राउंड फायरिंग की और तीसरे बाइक सवार के साथ भाग निकले. इस दौरान ड्राइवर फिरदौस को गोली लगी और टाइगर श्रॉफ भी जख्मी हुए। लोगों की मदद से जख्मी ड्राइवर को पीछे वाली सीट पर बैठाया गया, टाइगर श्रॉफ खुद ड्राइविंग सीट पर आए और वहां से रवाना हुए।
  • 7:10 बजे: घटनाथल के पास एक फैन भी जख्मी हुआ, जिसे कूपर अस्पताल ले जाया गया।
  • 7:30 बजे: टाइगर श्रॉफ, ड्राइवर को लेकर नानावटी अस्पताल पहुंचे।
  • 10:00 बजे: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।
  • 11:30 बजे: टाइगर श्रॉफ के घर की सिक्योरिटी (सुरक्षा) बढ़ाई गई।
  • 11:40 बजे: मुंबई पुलिस, टाइगर श्रॉफ को उनके घर लेकर पहुंची।
Tags:
  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग
  • एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स
  • AGTF
  • कोटा पुलिस
  • मुंबई पुलिस
  • कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
  • लॉरेंस बिश्नोई गिरोह
  • Social Media
  • Tiger Shroff Firing case
भिलाई स्टील प्लांट के निजीकरण की खबरें झूठी, प्रबंधन और इस्पात मंत्रालय ने किया खंडन

By Harrison Masih

भिलाई स्टील प्लांट के निजीकरण की खबरें झूठी, प्रबंधन और इस्पात मंत्रालय ने किया खंडन
पड़ोसी संग भागी पत्नी तो पिता ने करवा दिया बेटे का किडनैप, 3 करोड़ की प्रॉपर्टी के कागजात बने वजह

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पड़ोसी संग भागी पत्नी तो पिता ने करवा दिया बेटे का किडनैप, 3 करोड़ की प्रॉपर्टी के कागजात बने वजह
राजस्थान में कैंसर रिसर्च की बड़ी उपलब्धि, मुंह से दवा देने की नई नैनो तकनीक को मिला पेटेंट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में कैंसर रिसर्च की बड़ी उपलब्धि, मुंह से दवा देने की नई नैनो तकनीक को मिला पेटेंट
DRI की जांच में खुलासा: इंदौर के एक ज्वेलर्स ने ही बेचा तस्करी का 90 किलो सोना, कीमत 100 करोड़ रुपए

By Sanjay Gupta

DRI की जांच में खुलासा: इंदौर के एक ज्वेलर्स ने ही बेचा तस्करी का 90 किलो सोना, कीमत 100 करोड़ रुपए
इंजेक्शन लगाते ही छूटने लगी थी कंपकंपी, राजस्थान ड्रग विभाग ने छह दवाओं के विशेष बैच की सप्लाई रोकी

By Jageshwar prasad

इंजेक्शन लगाते ही छूटने लगी थी कंपकंपी, राजस्थान ड्रग विभाग ने छह दवाओं के विशेष बैच की सप्लाई रोकी
जयपुर में 2 करोड़ के पन्ना रत्न चोरी, गुजरात की महिला गिरफ्तार; 200 CCTV कैमरों से मिला सुराग

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में 2 करोड़ के पन्ना रत्न चोरी, गुजरात की महिला गिरफ्तार; 200 CCTV कैमरों से मिला सुराग
दिवाली शॉपिंग में जयपुर का जलवा, राजकोट और अहमदाबाद के बाद तीसरा स्थान; बाजारों में बढ़ी रौनक

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दिवाली शॉपिंग में जयपुर का जलवा, राजकोट और अहमदाबाद के बाद तीसरा स्थान; बाजारों में बढ़ी रौनक