एलएलबी छात्रों को थमा दिया एमकॉम का पेपर, 10 दिन में दूसरी बड़ी चूक

Ashish Bhardwaj | Mar 28, 2026, 17:39 IST
Share
mohan lal
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में एलएलबी के छात्रों को एमकॉम का पेपर थमा दिया गया। बाद में गलती का एहसास होने पर कॉलेज प्रशासन ने फोटोकॉपी कराकर सही पेपर दिया, लेकिन छात्रों को परेशान होना पड़ा।

News In Short

  • मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में एलएलबी छात्रों को एमकॉम का पेपर दिया गया।
  • गलती सामने आने पर फोटोकॉपी कराकर एलएलबी छात्रों को दिया नया पेपर।
  • 23 मार्च को भी बीए के छात्रों को लाइब्रेरी साइंस का पेपर दिया गया था।
  • यूनिवर्सिटी ने प्रिंटिंग फर्म को नोटिस जारी किया। सख्त कदम उठाने की बात कही ।
  • एबीवीपी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

News In Detail

राजस्थान में उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की परीक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में है। युनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही से लॉ कॉलेज में बड़ी गलती हो गई। परीक्षा के तहत एलएलबी के पहले वर्ष के छात्रों को ‘कॉन्ट्रैक्ट’ विषय का पेपर दिया जाना था, लेकिन उनके हाथ में एमकॉम थर्ड सेमेस्टर के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर थमा दिया। इससे परीक्षा केंद्र पर छात्रों में हड़कंप मच गया।

फोटोकॉपी कराकर बांटे पेपर

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे से 2 बजे तक चलने वाली पारी में यह गलती सामने आई। पेपर वाले लिफाफे पर ‘कॉन्ट्रैक्ट’ लिखा था, लेकिन छात्रों ने जब पेपर खोला तो अंदर एमकॉम का पेपर निकला। आधे से ज्यादा छात्रों को गलत पेपर मिल गया, जबकि एमकॉम का असली पेपर कुछ दिन बाद होना था।

गलती का अहसास होते ही कॉलेज प्रशासन ने आनन-फानन में एमकॉम के पेपर वापस लिए। इसके बाद मूल एलएलबी पेपर की फोटोकॉपी कराकर छात्रों को बांटी गई। इस पूरी कवायद में करीब 20 मिनट का कीमती समय खराब हुआ, जिसकी भरपाई के लिए छात्रों को अतिरिक्त समय तो दिया गया, लेकिन मानसिक तनाव ने उनकी तैयारी को प्रभावित किया।

लापरवाही ही लापरवाही

यूनिवर्सिटी में अव्यवस्था का यह कोई पहला मामला नहीं है। 23 मार्च को बीए के छात्रों को लाइब्रेरी साइंस का पेपर थमा दिया गया था। वही 18 मार्च को हुए पेपर की छपाई इतनी धुंधली थी कि छात्र अक्षर तक नहीं पढ़ पा रहे थे।

प्रिंटिंग फर्म को नोटिस, एबीवीपी का विरोध

यूनिवर्सिटी के एग्जाम कंट्रोलर मुकेश बारबर ने कहा कि संबंधित प्रिंटिंग फर्म को नोटिस जारी किया जाएगा। भविष्य में ऐसी चूक से बचने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की और कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि एमकॉम का पेपर छात्रों के हाथ लगने से वह एक तरह से लीक हो चुका है।

उच्चस्तरीय जांच की मांग

महानगर मंत्री कोमल वैष्णव ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की बात की और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी कोई कदम नहीं उठाए गए, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

ये भी पढे़:-

पंजाब राज्यपाल के लगातार उदयपुर दौरे पर उठे सवाल, राष्ट्रपति को भेजी शिकायत

राजस्थान की पार्टियों का चंदा हिसाब, भाजपा को 87 करोड़, कांग्रेस को केवल 25 करोड़

'इंतज़ारशास्त्र' का नया अध्याय, स्टेडियम अधर में, गहलोत ने भजनलाल सरकार पर लगाए आरोप

कलेक्टर के खिलाफ संसद में उठा मामला, उदयपुर सांसद ने ये लगाए गंभीर आरोप

Tags:
  • एबीवीपी
  • कुलपति
  • लॉ कॉलेज
  • मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय
  • एलएलबी छात्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती