फ्लैशबैक में लौटी वसुंधरा, 35 साल के राजनीतिक सफर को किया याद, बोंली-नहीं पता था झालावाड़ कहां

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने 35 साल के राजनीतिक सफर को याद किया। राजे झालावाड़ में दुष्यंत सिंह की पदयात्रा के शुभारंभ पर अपने अनुभव साझा किए।

author-image
Ashish Bhardwaj
New Update
raje

Photograph: (the sootr)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

News In Short 

  • पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने 35 साल के राजनीतिक सफर को याद किया। 
  • झालावाड़ में बेटे दुष्यंत सिंह की पदयात्रा के शुभारंभ पर साझा किए अनुभव ।
  • राजे ने बुजुर्गों को संबोधित करते हुए मजाक में कहा कि अब हम बुजुर्ग हो गए हैं।
  • राजे ने कहा कि पहली बार झालावाड़ आई थी तो नहीं पता था की ये जगह कहा हैं ।

News In Short

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने 35 साल के राजनीतिक सफर को याद किया। उन्होंने बुधवार को झालावाड़ में अपने बेटे सांसद 

News In Short

की दूसरे चरण की पदयात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान राजे ने अपने पुराने अनुभवों को साझा किया और क्षेत्र की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया।

35 साल का राजनीतिक अनुभव

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बताया कि राजनीति करते हुए 35 साल कब बीत गए। इसका उन्हें अहसास ही नहीं हुआ। जब वह पहली बार झालावाड़ आई थीं। तो उन्हें यह तक नहीं पता था कि यह कहां स्थित है। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उस वक्त यहां की सड़कों और हवाई पट्टी की हालत बहुत खराब थी, लेकिन अब यह काफी बेहतर हो गई हैं।

बुजुर्गों से मजाक और हंसी-मजाक

जनसभा के दौरान राजे ने बुजुर्गों को संबोधित करते हुए एक मजाक किया कि हमारे समय में ये बुजुर्ग हमसे जवान दिखते थे। लेकिन आज हम ही बुजुर्ग बन गए हैं। उनके इस बयान पर सभा में मौजूद लोग हंसी से गूंज उठे।

झालावाड़ क्षेत्र की समस्याओं का समाधान

राजे ने कहा कि उनके कार्यकाल में झालावाड़ क्षेत्र की 70 प्रतिशत समस्याओं का समाधान किया गया है। इनमें पानी की समस्या प्रमुख थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष समस्याओं का समाधान भी जल्द किया जाएगा।

कोलाना हवाई पट्टी पर संतों का आशीर्वाद

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि कोलाना हवाई पट्टी का उपयोग संतों द्वारा भी किया गया है। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री और योग गुरु बाबा रामदेव ने भी इस हवाई पट्टी से यात्रा की थी। यह क्षेत्र के लिए एक गर्व की बात है।

पदयात्रा का महत्व

इस दौरान सांसद दुष्यंत सिंह ने पदयात्रा को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से उन्हें अपने क्षेत्र के लोगों से मिलने का अच्छा अवसर मिल रहा है। वह उन समस्याओं को हल करेंगे, जो कार्यकर्ताओं के सामने आई हैं।

दूसरे चरण की पदयात्रा का शुभारंभ

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दुष्यंत सिंह की दूसरे चरण की पदयात्रा को नकलंग महादेव मंदिर से पूजा अर्चना के बाद रवाना किया। इस यात्रा में जिले भर के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

पहले छलक चुका है दर्द 

हाल ही में वसुंधरा राजे छोटी खाटू में आचार्य महाश्रमण मर्यादा महोत्सव कार्यक्रम पर अपना दर्द छलका चुकी है। उन्होंने कहा कि किसी का दिल दुखाना और किसी का दिल तोड़ना भी हिंसा है। राजनीति में अक्सर ऐसा होता है। मुझे माता विजया राजे सिंधिया ने सिखाया है कि जीवन में किसी का मन आहत न करें और उन्हीं के रास्ते पर चल रही हैं। किसी के साथ अन्याय करना और किसी का हक छीनना भी अधर्म है।

ये भी पढ़े:-

भाजपा विधायक ने यूजीसी के नए नियमों पर उठाए सवाल, पीएम को भेजी चिट्ठी, पुनर्विचार का आग्रह

राज्यपाल ने गहलोत सरकार के लौटाए 9 विधेयक, इनमें ऑनर किलिंग, मॉब लिंचिंग जैसे बिल भी शामिल

हाई कोर्ट का फुटपाथ-सड़क से अवैध मंदिर हटाने का आदेश, वैध मंदिरों में शिफ्ट करों मूर्तियां

राजस्थान में 804 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं से ग्रेजुएट तक करें अप्लाई

राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सांसद दुष्यंत सिंह राजनीति झालावाड़
Advertisment