रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा पहुंचे उदयपुर, इस दिन के विशेष मुहूर्त में बंधेंगे विवाह बंधन में

Purshottam Kumar Joshi | Feb 23, 2026, 13:16 IST
Share
rasmika vijay
Photograph: (the sootr)

साउथ फिल्मअभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना सोमवार को सुबह राजस्थान के उदयपुर पहुंच गए। दोनों ही 26 फरवरी के विशेष मुहूर्त में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी में नो फोन पॉलिसी और हाई सिक्योरिटी सिस्टम रखा गया है।

News in Short

  • विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में होगी।
  • शादी ITC मोमेंटोज होटल, कैलाशपुरी, उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे पर।
  • शादी में 230 गेस्ट शामिल होंगे, जिनमें फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग शामिल होंगे।
  • शादी का रिसेप्शन 3-4 मार्च 2026 को हैदराबाद में होगा।
  • शादी के दौरान कड़ी सुरक्षा और नो फोन पॉलिसी लागू की जाएगी।

News in Detail

साउथ फिल्म इंडस्ट्री का चर्चित प्रेमी कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सोमवार को राजस्थान के उदयपुर पहुंच गया। दोनों ही 26 फरवरी को झीलों की नगरी में आईटीसी मोमेंटोज होटल में विवाह के बंधन में बंधेंगे। इस शादी में करीब कुल 230 गेस्ट शामिल होंगे। इसमें फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इसके बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन आयोजित होगा। शादी के दौरान नो फोन पॉलिसी लागू की जाएगी और सुरक्षा के लिए एक बड़ी एजेंसी हायर की जाएगी। यह शादी पूरी तरह से निजी और सादगीपूर्ण तरीके से की जाएगी।

फ्लाइट से उदयपुर पहुंचे विजय और रश्मिका

शादी की तैयारियों को लेकर दोनों कलाकार 22 फरवरी को अलग-अलग फ्लाइट से उदयपुर पहुंचे। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने सुबह करीब 10 बजे डबोक एयरपोर्ट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि विजय देवरकोंडा उनसे 15 मिनट बाद एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों एक साथ होटल के लिए रवाना हुए। रश्मिका ब्लू सूट में और विजय काले जैकेट में दिखाई दिए।

विजय और रश्मिका का रिसेप्शन कार्यक्रम

विजय और रश्मिका का रिसेप्शन 3 और 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। इस रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियाँ शामिल होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिसेप्शन हैदराबाद के किसी प्रीमियम लोकेशन पर आयोजित किया जाएगा।

शादी के लिए दिल्ली का बैंड और सिक्योरिटी अरेंजमेंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने अपनी शादी के लिए दिल्ली का एक पॉपुलर बैंड हायर किया है, जो पहले भी कई सेलिब्रिटी वेडिंग्स में परफॉर्म कर चुका है। इसके अलावा हैदराबाद से एक मशहूर वेडिंग प्लानर को हायर किया गया है। इसने एक प्रसिद्ध टेनिस प्लेयर की शादी भी प्लान की थी।

नो फोन पॉलिसी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शादी के दौरान एक खास 'नो फोन पॉलिसी' लागू की जाएगी, ताकि इनसाइड पिक्स लीक न हो सकें। इसके अलावा, इस हाई-प्रोफाइल शादी के लिए एक बड़ी सिक्योरिटी एजेंसी भी हायर की गई है, जिससे सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।

दोनों की अक्टूबर में हुई थी सगाई

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में एक प्राइवेट समारोह में सगाई की थी। यह समारोह परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच ही हुआ था। इसके बाद रश्मिका को कई बार अपनी इंगेजमेंट रिंग के साथ देखा गया।

वेडिंग का टाइटल ‘Virosh’

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी करने जा रहे हैं। लंबे समय से चल रही शादी की खबरों पर अब कपल ने खुद मुहर लगा दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी वेडिंग का टाइटल ‘Virosh’ रखने का ऐलान किया है।

vijay-rashmika virosh
vijay-rashmika virosh
रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा, हमारे सबसे प्यारे अपनों, इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते या अपने लिए कुछ तय करते आप पहले से ही हमारे साथ थे। आपने हमें ढेर सारे प्यार से एक नाम दिया विरोश। इसलिए आज पूरे दिल से हम अपने इस मिलन को आपके सम्मान में एक नाम दे रहे हैं। हम इसे नाम दे रहे हैं ‘VIROSH की शादी’। हमें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा हमारे एक हिस्से रहेंगे। ढेर सारा प्यार।

Weather Update: राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें

Tags:
  • राजस्थान
  • रश्मिका मंदाना
  • उदयपुर
  • विजय देवरकोंडा
  • शादी
  • साउथ फिल्म इंडस्ट्री
  • आईटीसी मोमेंटोज होटल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती