राजनांदगांव में मोंगरा–सूखानाला एनिकट आठ गेट जाम, गांव में मंडरा रहा बाढ का खतरा, बीते दो दिनों में 3 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
राजनांदगांव में मोंगरा–सूखानाला एनिकट आठ गेट जाम, गांव में मंडरा रहा बाढ का खतरा, बीते दो दिनों में 3 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज


नितिन मिश्रा, RAJNANDGAON. राजनांदगांव में मोंगरा–सूखा नाला एनिकट के 8 गेट जाम हो गए हैं। जिससे मोगरा गांव में बाढ का खतरा मंडरा रहा है। बीते 2 दिनों से जिले के वनांचल इलाकों में 3 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मोंगरा और सूखा नाला बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। अज्ञात लोगों द्वारा एनीकट का गेट खोल दिया था। तब आनन-फानन में अधिकारियों को इसका गेट बंद करना पड़ गया और आप गेट खुल ही नहीं रहा है। 



एनिकट के गेट हुए जाम, बाढ़ का खतरा



मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव के वहां चल क्षेत्र में मुंगरा और सूखा नाला बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जिसके कारण मुहावरा स्थित शिवनाथ नदी में छोटे पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। यहां एनीकट के 8 गेट के जाम होने के कारण गांव पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पानी का स्तर बढ़ने से समीप लगे इलाकों में जलभराव होना शुरू हो चुका है। अफसरों का कहना है कि जितने गेट खोल सकते हैं। उनको खोल कर पानी निकालने की कोशिश की जा रही है। बीते दो दिनों में मोहला–मानपुर से लेकर अन्य इलाकों में 3 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई।  महाराष्ट्र में भी भारी बारिश के चलते मोगरा बैराज में बाढ़ आ गई है। इसलिए लगातार  मोंगरा और सूखानाला बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है। 



अज्ञात लोगों ने गेट को खोल कर बहा दिया था पानी तब से हुआ क्षतिग्रस्त 



जानकारी के अनुसार मुहावरा में भी शिवनाथ नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। पानी पुराने पुल के ऊपर तक पहुंचने लगा है। पुल के ऊपर से पानी निकलने के बावजूद भी लोग इसी रास्ते का उपयोग कर रहे हैं। मोहारा एनीकट में भरपूर पानी आने के बाद भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। जो किसी बड़े हादसे को आमंत्रण दे सकता है। कुछ महीने पहले मोहारा एनीकट के आठ गेट को अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इसके बाद सिंचाई विभाग ने आनन-फानन में गेट को बंद कर दिया। इसके बाद से गेट खुल ही नहीं पा रहा है।


रायपुर न्यूज chance of flood Enicut Gate Closed Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज राजनांदगांव न्यूज Rajnandgaon News बाढ की संभावना Chhattisgarh News एनिकट गेट बंद