उदयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आपसी मतभेद हो सकती है वजह

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
उदयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आपसी मतभेद हो सकती है वजह

UDAIPUR. उदयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मार दी गई। जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये फायरिंग राजपूत करणी सेना की बैठक के दौरान हुई है। गोली चलते ही बैठक में भगदड़ मच गई। इसी बीच बैठक में मौजूद लोगों ने आरोपी दिग्विजय सिंह को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गोली मारने की वजह आपसी रंजिश है। 



जानिए क्या हुआ



जानकारी के मुताबिक, 23 सितंबर को राजपूत करणी सेना की उदयपुर के गांधी ग्राउंड में महारैली है। इसी महारैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भंवर सिंह उदयपुर आए थे। बीएन कॉलेज में एक बैठक का आयोजन किया गया सभी लोग बैठक के बाद रिफ्रेशमेंट ले रहे थे। इस बीच सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने भंवर सिंह को गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 



बहाने से साइड में ले गया आरोपी



जानकारी के मुताबिक भूपाल नोबल्स (BN) यूनिवर्सिटी में दोपहर करीब 1 बजे कार्यक्रम के बाद राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष नाश्ता करने जा रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति भंवर सिंह से बात करने के बहाने से उनके पास आता है। बहाने से साइड में ले जाकर प्रदेश अध्यक्ष पर गोली चला देता है। गोली की आवाज से लोगों के बीच भगदड़ मच गई। आरोपी को लोगों ने मौके पर ही पकड़कर पहले पीटा और फिर ​​​​पुलिस के हवाले कर दिया।



करणी सेना का पूर्व जिलाध्यक्ष है आरोपी



SP भवन भुषण के मुताबिक इस घटना की मुख्य वजह दोनों के बीच आपसी मतभेद हो सकता है। करीब 2 महीने पहले भंवर सिंह ने दिग्विजय सिंह को जिला अध्यक्ष पद से हटाकर करणी सेना से बाहर कर दिया था। इस कारण दोनों में मतभेद चल रहे थे।


Bhanwar Singh hospitalized Rajput Karni Sena meeting in udaipur Rajput Karni Sena Bhanwar Singh shoot Bhanwar Singh भंवर सिंह अस्पताल में भर्ती उदयपुर में राजपूत करणी सेना की बैठक आरोपी दिग्विजय सिंह ने गोली मारी भंवर सिंह को मारी गोली BN university incident
Advertisment