रायगढ़ में रामायण महोत्सव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर कार्यक्रमों से जुड़े 1 करोड़ लोग, सबसे ज्यादा देखा गया अरण्य कांड

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
रायगढ़ में रामायण महोत्सव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर कार्यक्रमों से जुड़े 1 करोड़ लोग,  सबसे ज्यादा देखा गया अरण्य कांड

RAIGARH. राष्ट्रीय रामायण महोत्सव गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। रायगढ़ जिले में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को सोशल मीडिया पर देखे जाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। विभिन्न सोशल मीडिया चैनलों में महोत्सव के 3 दिनों के कार्यक्रमों ने 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज जनरेट किए हैं। जिसका मतलब है लगभग 1 करोड़ लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर के जरिए रामायण महोत्सव के कार्यक्रमों से जुड़े।



सोशल मीडिया पर किया गया सीधा प्रसारण



रामायण महोत्सव के कार्यक्रमों का लगातार सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पेजेस पर किया जा रहा था। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर राज्य और जिलों के प्रोफाइल्स से कार्यक्रमों से जुड़े अपडेट प्रसारित हो रहे थे। यूट्यूब चैनल्स और ट्वीट के माध्यम से भी लोग रामायण महोत्सव से जुड़े।



765 मिनट की प्रस्तुति ने बनाया विश्व रिकॉर्ड



छत्तीसगढ़ में हुए इस ऐतिहासिक आयोजन में दो रिकॉर्ड्स भी बने। पहला 10 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, दूसरा अरण्य कांड जो सबसे ज्यादा देर तक चलने वाला कार्यक्रम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। अरण्यकाण्ड पर कंबोडिया और इंडोनेशिया सहित भारत के कई राज्यों के 17 दलों के 375 कलाकारों ने 765 मिनट की प्रस्तुति दी हैं। मोस्ट स्टेज आर्टिस्ट परफार्मिंग के लिए अरण्य कांड का रिकॉर्ड बना है। कुमार विश्वास, लखबीर सिंह लक्खा, बाबा हंसराज रघुवंशी, मैथिली ठाकुर, शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा जैसे कलाकारों ने 3 दिनों तक अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।



publive-image




  • ये भी पढ़े...




शहीद स्मारक भवन में दो दिनों तक बहेगी शास्त्रीय सुरों की धारा, जाने कौन सी बड़ी- बड़ी हस्तियां होंगी शामिल, क्या होंगे कार्यक्रम



सोशल मीडिया पर रामायण महोत्सव की धूम



सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर भी रामायण महोत्सव के आयोजन काफी चर्चा में रहा। आयोजन के दौरान रामायण महोत्सव के हैशटैग पूरे देश में टॉप ट्रेडिंग में रहा। 1 से 3 जून तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में हुए रामायण महोत्सव में हजारों लोग शामिल हुए। रामलीला मैदान के साथ बाहर लगाई गई एलईडी के माध्यम से भारी संख्या में लोगों ने कार्यकम में मनमोहक प्रस्तुति का आनंद लिया। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के कार्यक्रम को न्यूज और केबल चैनल के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से करोड़ों लोगों ने देखा।


765 मिनट की प्रस्तुति अरण्य कांड महोत्सव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड रामायण महोत्सव presentation of 765 minutes Aranya scandal Festival created world record Ramayana Festival छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News
Advertisment