सीएम मोहन यादव के मंत्री अधिकारियों को दे रहे धमकी ! जानिए किस मामले में किसी की सुनने को तैयार नहीं ?

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
सीएम मोहन यादव के मंत्री अधिकारियों को दे रहे धमकी ! जानिए किस मामले में किसी की सुनने को तैयार नहीं ?

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे अधिकारियों को धमका रहे हैं। दरअसल, वे अधिकारियों को भ्रष्टाचार नहीं करने को लेकर कड़ी चेतावनी दे रहे हैं।

मंत्री करण सिंह वर्मा ने क्या कहा ?

5495dd2c42459e20664f9b964553631e1704466352616304_original.jpgराजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने अधिकारियों से कह रहे हैं कि यदि उन्होंने किसी अधिकारी को रिश्वत के पैसे खाने या लेने की शिकायत सुन ली, तो वे सीधे उस अधिकारी-कर्मचारी को निलंबित कर देंगे। ऐसी हालत में वे कुछ भी बर्दाश्त नहीं करेंगे और किसी की नहीं सुनेंगे।

भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे मंत्री करण सिंह

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा खैरी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने मंच से कहा कि पैसा खाने की मैंने सुन ली, सीधा सस्पेंड होंगे। ऐसा होने पर मैं किसी की नहीं सुनूंगा। अच्छा काम करोगे तो सम्मान होगा। किसान हमारे अन्नदाता हैं, इनका पैसा नहीं खा सकते। दिल्ली से प्रदेश तक के बड़े-बड़े नेता इछावर को प्रणाम करते हैं, मैं तो जनता के लिए ही काम करता हूं।

मंत्री करण सिंह वर्मा मध्यप्रदेश राजस्व मंत्री Corruption in Madhya Pradesh Minister Karan Singh video goes viral Minister Karan Singh Verma warning to officials Minister Karan Singh Verma Madhya Pradesh Revenue Minister मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार मंत्री करण सिंह का वीडियो वायरल मंत्री करण सिंह वर्मा की अधिकारियों को चेतावनी