RPSC निकालेगी करीब 900 पदों पर भर्ती, RAS भर्ती परीक्षा के नए पदाें को लेकर मिली डिमांड, 2022 और 23 की परीक्षा एक साथ!

author-image
Chakresh
एडिट
New Update
RPSC निकालेगी करीब 900 पदों पर भर्ती, RAS भर्ती परीक्षा के नए पदाें को लेकर मिली डिमांड, 2022 और 23 की परीक्षा एक साथ!

AJMER. राजस्थान लोक सेवा आयोग को RAS भर्ती परीक्षा की नई भर्ती को लेकर अभ्यर्थना (डिमांड) मिली है। अगर सब-कुछ सही रहा ताे राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) जल्द ही 900 से ज्यादा पदाें पर भर्तियां निकाल सकता है। 



सरकार की ओर से अभ्यर्थना मिलने के बाद अब आयोग परीक्षण करेगा, अगर फिर कमी मिलती है तो अभ्यर्थना वापस होगी। वहीं अगर कोई कमी नहीं होती है तो आयोग जल्द ही नई भर्ती की विज्ञप्ति जारी करेगा। बता दें कि पूर्व में भी RPSC को 2 बार नई भर्ती के लिए अभ्यर्थना मिल चुकी है। 





समझें पदाें का वर्गीकरण





RAS राजस्थान में प्रशासनिक स्तर का सबसे बड़ा पद है और इस पर नियुक्ति के लिए हर बार लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। कार्मिक विभाग ने जो सिफारिश भेजी है, उसके अनुसार राज्य सेवा के 424 पदों में मुख्यतः राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 67 पद, राजस्थान पुलिस सेवा के 60 पद, राजस्थान लेखा सेवा के 130 पद, राजस्थान सहकारी सेवा के 46 पद तथा राजस्थान परिवहन सेवा के 10 पद सम्मिलित हैं। इसी प्रकार अधीनस्थ सेवाओं के 481 पदों में मुख्यतः राजस्थान तहसीलदार सेवा के 114 पद, राजस्थान वाणिज्यक कर अधीनस्थ सेवा के 37 पद तथा राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा के 203 पद सम्मिलित हैं। माना जा रहा है कि जुलाई में इसकी विज्ञप्ति जारी हो जाएगी और नवंबर तक यह परीक्षा हो जाएगी। हालंकि अभी पिछले वर्ष हुई इस परीक्षा के इंटरव्यू बाकी हैं। पिछले वर्ष 988 पदों के लिए भर्ती हुई थी। 





2022 और 23 की संयुक्त परीक्षा!



RPSC ने अभ्यर्थना आने के साथ ही तैयारी शुरू कर दी है। नई भर्ती करीब 900 पदों पर की जाएगी। हालांकि अभी तक विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। इस बारे में RPSC संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने जानकारी दी है। कार्मिक विभाग से आयोग को आरएएस की अर्थना के 1200 से अधिक पेज मिले हैं। माना जा रहा है कि यह भर्ती 2022 और 2023 की संयुक्त भर्ती होगी। 



राजस्थान लोक सेवा आयोग RAS EXAM 2022-23 RAJASTHAN RAS EXAM RPSC RAS