PM मोदी ने विपक्षी गठबंधन को बताया ‘ईस्ट इंडिया’ जैसा, खरगे बोले- मणिपुर पर ही बात करिए, राहुल गांधी का ट्वीट- हम ही INDIA

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
PM मोदी ने विपक्षी गठबंधन को बताया ‘ईस्ट इंडिया’ जैसा, खरगे बोले- मणिपुर पर ही बात करिए, राहुल गांधी का ट्वीट- हम ही INDIA

NEW DELHI. संसद के मानसून सत्र चौथे दिन मंगलवार (25 जुलाई) को भी मणिपुर मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में 11 बजे जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष नारेबाजी करने लगा। स्पीकर ने 3 मिनट बाद ही सदन को दो बजे तक स्थगित कर दिया। यही स्थिति लोकसभा के दोबारा शुरू होने पर भी बनी रही। सांसदों ने सदन में नारेबाजी की और अध्यक्ष की आसंदी के पास पहुंचकर इंडिया फॉर मणिपुर के पोस्टर दिखाए। इसके बाद लोकसभा दोबारा 5 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। उधर, राज्यसभा में भी ऐसे हालात थे। कार्यवाही पहले 12 बजे और फिर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। मणिपुर के मसले पर चर्चा की मांग को लेकर कांग्रेस और AAP समेत विपक्षी दल स्थगन प्रस्ताव लाए थे।





मोदी बोले- इंडिया नाम हथियाने से कुछ नहीं होगा





PM मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई। जिसमें PM ने विपक्षी गठबंधन के नाम I.N.D.I.A पर कहा- जो लोग सत्ता चाहते हैं और देश को तोड़ना चाहते हैं वो ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिद्दीन जैसे नाम रख रहे हैं। इनमें भी इंडिया आता है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) में भी इंडिया नाम आता है, लेकिन लोग इससे गुमराह नहीं होंगे।





कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- मणिपुर पर बात करिए





मोदी के बयान के बाद राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर में बच्चियों का रेप हो रहा है। वो हिंसा की आग में जल रहा है। हम मणिपुर की बात कर रहे हैं और पीएम मोदी इंडिया की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से कर रहे हैं। आप मणिपुर पर बात करिए ना।





गोयल का खरगे को जवाब : आप महिलाओं के लिए संवेदनशील नहीं 





बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने खरगे को जवाब देकर कहा, मणिपुर के साथ-साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़ और बंगाल में जो हो रहा है, उस पर भी चर्चा होनी चाहिए। आप महिलाओं के लिए संवेदनशील नहीं है। अगर होते तो चर्चा शुरू होती। सदन की कार्यवाही को बाधित नहीं करते। पूरा देश देख रहा है कि आप देश के भविष्य को खराब कर रहे हैं। अगर संवेदनशील हैं तो तुरंत चर्चा शुरू कीजिए।







— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 25, 2023





राहुल गांधी का ट्वीट : मिस्टर मोदी हम INDIA हैं





मोदी के बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "आप हमें जो चाहें बुलाएं, मिस्टर मोदी। हम INDIA हैं। हम मणिपुर के जख्मों पर मलहम लगाने में मदद करेंगे। हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछेंगे। उसके लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार को दोबारा बनाएंगे।"



Congress retaliates on Modi statement ruckus on Manipur violence ruckus in Lok Sabha-Rajya Sabha विपक्ष के गठबंधन INDIA पर उठाए सवाल मोदी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार मणिपुर हिंसा पर बवाल लोकसभा-राज्यसभा में हंगामा संसद का मानसून सत्र Monsoon session of Parliament questions raised on opposition alliance INDIA