बीकानेर में छात्रा को लेकर भागी स्कूल टीचर, परिजन ने कराई एफआईआर, पुलिस बोली- दोनों युवतियां अपनी मर्जी से निकली हैं

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
बीकानेर में छात्रा को लेकर भागी स्कूल टीचर, परिजन ने कराई एफआईआर, पुलिस बोली- दोनों युवतियां अपनी मर्जी से निकली हैं

BIKANER.  बीकानेर में एक लेडी टीचर पर छात्रा को भगाकर ले जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीकानेर की श्रीडूंगरढ़ तहसील के एक प्राइवेट स्कूल की महिला टीचर स्कूल की ही एक नाबालिग छात्रा के साथ लापता है। लड़की के घरवालों का आरोप है कि अविवाहित महिला टीचर पिछले करीब दो महीनों से उनकी बेटी के साथ नजदीकियां बढ़ा रही थी और शुक्रवार (30 जून) को सुबह दोनों स्कूल जाने का कहकर जयपुर जाने वाली एक बस में बैठ कर कहीं चली गईं।



छात्रा के पिता ने बताया, दो दिन तलाश करने के बाद जयपुर रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों आखिरी बार नजर आईं, लेकिन उसके बाद कहां चली गईं? इसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है।



पिता ने कहा- टीचर और उसके भाइयों ने बेटी को गायब किया



नाबालिग छात्रा के परिजनों ने पुलिस को दी एफआईआर में आरोप लगाया है कि टीचर निदा बहलीम वालिद मोहम्मद रफीक बहलीम निवासी बिग्गाबास बेहद ही चालाक और बदमाश किस्म की युवती है। जिसने अपने दो भाइयों जुनैद और नावेद के साथ मिलकर उनकी नाबालिग बेटी को कहीं गायब कर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लापता लेडी टीचर और नाबालिग छात्रा के बीच घनिष्ठ संबंध होने की जानकारी मिल रही है।



ये भी पढ़ें...








दोनों युवतियां अपनी मर्जी से निकली हैं- एसपी



बीकानेर की पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक दोनों युवतियां अपनी मर्जी से ही निकली हैं। पुलिस की चार टीमें दोनों की तलाश कर रही हैं और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही दोनों का पता लगा लिया जाएगा।



छात्रा के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने दिखाई गंभीरता



हालांकि, छात्रा के नाबालिग होने के कारण पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आईपीसी की धारा 363, 366, 120 बी और 84 जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, टीचर के पिता ने भी अपनी बेटी की गुमशुदगी रिपोर्ट श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में दर्ज करवाई है।


बीकानेर में लेडी टीचर भगा ले गई छात्रा को Bikaner news Bikaner police Lady teacher student love Lady teacher abducted girl student in Bikaner राजस्थान न्यूज Rajasthan News बीकानेर समाचार बीकानेर पुलिस लेडी टीचर छात्रा प्रेम
Advertisment