इंदौर में अंतरिक्ष मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- स्पेस मिशन सिर्फ अंतरिक्ष में जाने के लिए नहीं, आम आदमी के जीवन के लिए भी जरूरी

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
इंदौर में अंतरिक्ष मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- स्पेस मिशन सिर्फ अंतरिक्ष में जाने के लिए नहीं, आम आदमी के जीवन के लिए भी जरूरी

संजय गुप्ता, INDORE. भारत के अंतरिक्ष मंत्री जितेंद्र सिंह इंदौर के नागरिकों और मीडिया के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्पेस मिशन सिर्फ अंतरिक्ष में जाने के लिए नहीं, आम आदमी के जीवन के लिए भी जरूरी है। अंतरिक्ष मंत्री ने बताया कि सितंबर के पहले हफ्ते में आदित्य मिशन लॉन्च किया जा सकता है। ये मिशन सूर्य का अध्ययन करेगा।



इन्हें दिया चंद्रयान की कामयाबी का श्रेय



अंतरिक्ष मंत्री जितेंद्र सिंह ने चन्द्रयान की कामयाबी का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भारत के वैज्ञानिकों की मेहनत को दिया। सांसद शंकर लालवानी के 'सांसद सेवा संकल्प' के कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान अभियान के बारे में खुलकर बात की। चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद ये पहला मौका था जब केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आम नागरिकों के साथ इस विषय पर इतनी लंबी बात की है।



कम खर्च में कैसे स्पेस मिशन पर काम करता है भारत



मंत्री जितेंद्र सिंह से ये सवाल पूछा गया कि आखिर रूस और अमेरिका जैसे देश हजारों करोड़ रुपए खर्च करके स्पेस मिशन पर काम करते हैं, लेकिन भारत इतने कम खर्च में कैसे मैनेज करता है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम किसी तरह की रेस में शामिल नहीं है बल्कि भारत अपने रणनीतिक उद्देश्यों के तहत स्पेस मिशन को आगे बढ़ा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने भारत के वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए कहा कि जब कोई महत्वपूर्ण मिशन पर काम हो रहा होता है तो कई रिटायर्ड कर्मचारी, वैज्ञानिक अपनी स्वेच्छा से मदद करते हैं। भारत के स्पेस मिशन की कम कॉस्टिंग की वजह बेहतर ह्यूमन रिसोर्स हैं।



आम आदमी के जीवन की कई चीजें स्पेश मिशन से जुड़ीं



एक सवाल में ये पूछा गया कि स्पेस मिशन का आम व्यक्ति के जीवन से कोई नाता है भी या नहीं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने भारत के अंतरिक्ष मिशन की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि घरों में आने वाला केबल चैनल, मोबाइल फोन पर बात, कैशलेस पेमेंट से लेकर आम व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करने वाले कई चीजें स्पेस मिशन से जुड़ी हुई हैं।



जितेंद्र सिंह ने दी स्पेश मिशन की जानकारी



सांसद शंकर लालवानी के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम के लिए सहमति दी थी। केंद्रीय मंत्री ने गगनयान, चंद्रयान, मिशन मून, स्पेस मिशन समेत हर मुद्दे पर जानकारी दी। सांसद शंकर लालवानी ने नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल पर भी केंद्रीय मंत्री से बात करने का अनुरोध किया और उन्होंने विस्तार से इस पर बात की।



ये खबर भी पढ़िए..



स्कूलों में अब सप्ताह में 29 घंटे ही होगी पढ़ाई, पढ़ाई के दबाव से उबरेंगे स्कूली बच्चे, परीक्षा का भी पैटर्न बदलेगा



अंतरिक्ष मंत्री ने की सांसद शंकर लालवानी की तारीफ



हाल ही में लोकसभा में अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल को पास किया गया। इसके तहत 50 हजार करोड़ रुपए का सीड फंड रखा गया है और सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर ये राशि खर्च करेंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सांसद शंकर लालवानी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके आग्रह पर चन्द्रयान और नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल पर बात कर खुशी महसूस हुई। नेशनल रिसर्च फाउंडेशन ऐसा विषय है जिस पर विपक्ष के हंगामे के कारण चर्चा नहीं हो पाई थी। केंद्रीय मंत्री ने इस बिल को भारत के भविष्य के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बताया।


Space mission Space Minister in Indore Space Minister Jitendra Singh Discussion about Space Sansad Sewa Sankalp इंदौर में अंतरिक्ष मंत्री अंतरिक्ष मंत्री जितेंद्र सिंह अंतरिक्ष के बारे में चर्चा स्पेस मिशन सांसद सेवा संकल्प