मध्यप्रदेश में 11 खिलाड़ियों को मिलेगा एकलव्य पुरस्कार, 10 खिलाड़ियों को विक्रम अवॉर्ड; खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने की घोषणा

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश में 11 खिलाड़ियों को मिलेगा एकलव्य पुरस्कार, 10 खिलाड़ियों को विक्रम अवॉर्ड; खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने की घोषणा

BHOPAL. मध्यप्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने साल 2022 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की है। साल 2022 के लिए 11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार, 10 को विक्रम, एक ट्रेनर को विश्वामित्र और एक खेल हस्ती को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।




— Sports and Youth Welfare Department, MP (@MP_DSYW) August 2, 2023



एकलव्य पुरस्कार



साल 2022 के एकलव्य पुरस्कार के लिए भोपाल के आस्था दांगी (क्याकिंग-केनोइंग), अमन सिंह बिष्ट (बॉक्सिंग), प्रज्ञा सिंह (फेंसिंग), आशी चौकसे (शूटिंग) और सौम्या तिवारी (क्रिकेट), राजगढ़ की रितिका दांगी (सेलिंग), देवास के अभिषेक परिहार (सॉफ्ट टेनिस), इंदौर की पलक शर्मा (तैराकी), ग्वालियर की खुशबू (हॉकी), उज्जैन के दीपेश लश्करी (जिम्नास्टिक) और इन्द्रजीत नागर को (मलखंब) खेल में एकलव्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।



विक्रम पुरस्कार



साल 2022 के विक्रम पुरस्कारों के लिए भोपाल के राजू सिंह (घुड़सवारी), देवास के आदित्य दुबे (सॉफ्ट टेनिस), सीहोर की नीतू वर्मा (क्याकिंग-केनोइंग), अशोकनगर के भूरक्षा दुबे (वूशु), रायसेन की प्रगति दुबे (शूटिंग), इंदौर के सुबोध चौरसिया (सॉफ्टबॉल) और आवेश खान को (क्रिकेट), ग्वालियर के नीरज राणा (हॉकी) और धनंजय दुबे (टेनिस) (दिव्यांग वर्ग में) और उज्जैन के राजवीर सिंह पंवार के नामों की घोषणा हुई है।



विश्वामित्र पुरस्कार



किसी भी खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सही प्रशिक्षण महत्पूर्ण होता है। इसमे प्रशिक्षक की अहम भूमिका होती है। वर्ष 2022 में विश्वामित्र पुरस्कार के लिए भोपाल की बैंडमिंटन प्रशिक्षक रश्मि मालवीय का चयन किया गया है।



लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड



साल 2022 में राज्य स्तरीय लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार की श्रेणी में इंदौर के अनिल धूपर (टेनिस) का चयन किया गया है।



खेल पुरस्कारों की राशि बढ़ाई



साल 2011 तक एकलव्य पुरस्कार विजेता को 25 हजार रुपए और विक्रम, विश्वामित्र और लाइफ टाइम अवॉर्ड के विजेताओं को 50 हजार रुपए की राशि दी जाती थी। साल 2021 से सभी पुरस्कार की राशि को बढ़ाया गया। अब एकलव्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 1 लाख रुपए और बाकी को 2 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती है। साल 2013 से पारंपरिक खेल मलखंब में उत्कृष्टता के लिए स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार शुरू किया गया जिसमें विजेताओं को 2 लाख रुपए की राशि से सम्मानित किया जाता है।


खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 10 खिलाड़ियों को विक्रम अवॉर्ड 11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार मध्यप्रदेश में खेल पुरस्कार राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार Sports Minister Yashodhara Raje Scindia Vikram Award to 10 players Eklavya Award to 11 players Sports Award in Madhya Pradesh State Level Sports Award