महू में सनी देओल ने आर्मी अधिकारियों, जवानों के साथ किया ध्वजारोहण, आर्मी ऑफिसरों से काम समझा और हथियारों की ली जानकारी

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
महू में सनी देओल ने आर्मी अधिकारियों, जवानों के साथ किया ध्वजारोहण, आर्मी ऑफिसरों से काम समझा और हथियारों की ली जानकारी

संजय गुप्ता, INDORE. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सनी देओल गदर के नायक तारा सिंह के रूप में इंदौर पहुंचे। मंगलवार सुबह वह इंदौर एयरपोर्ट से सीधे महू के लिए रवाना हो गए और यहां पर आर्मी अधिकारियों और जवानों के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया। उन्होंने यहां ध्वजारोहण किया और बाद में म्यूजियम में जाकर हथियारों को भी देखा। उन्होंने आर्मी अधिकारियों के साथ लंबी चर्चा की और उनके कामों को समझा और हथियारों की भी जानकारी ली। सनी सफेद परिधान के साथ केसरी रंग की पगड़ी में मौजूद थे। 





आते ही लगे भारत माता की जय के नारे





सनी जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें देखते ही भारत माता की जय के नारे लगने लगे, सनी ने भी सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और फिर कार में बैठकर महू रवाना हो गए। महू में भी उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और ध्वजारोहण के समय भी वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगे, खुद सनी देओल ने भी ये नारे लगाए। 







  • यह भी पढ़ें 



  • इसरो ने घटाई चंद्रयान-3 की ऑर्बिट, चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान, सबसे कम दूरी 150 किमी, 23 अगस्त को होगी लैंडिंग






  • जल संसाधन मंत्री सिलावट ने किया ध्वजारोहण





    publive-image





    जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह RAPTC ग्राउंड पर आयोजित किया गया। मप्र के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मंत्री सिलावट ने झंडावंदन के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।  सिलावट ने कहा मध्य प्रदेश सरकार लगातार अच्छा काम कर रही है प्रदेश में सवा करोड़ महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिला है। सरकार ने की योजनाएं लागू का कमजोर लोगों को आगे बढ़ाया है। युवाओं को रोजगार का अवसर मिल रहा है। मध्य प्रदेश में 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को निशुल्क अनाज दिया जा रहा है।





    समारोह में पहली बार लाड़ली बहना सेना की सदस्यों की परेड खास थी और साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों के 15 दल परेड में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें सीमा सुरक्षा बल, आरएपीटीसी, फर्स्ट बटालियन, 15वीं बटालियन, जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), नगर सेना, ट्रैफिक पुलिस, एनसीसी (महिला), स्काउट गाइड, आरआई ग्रुप, रेडक्रॉस, शौर्या दल आदि प्रमुख रूप से थे।





    महापौर, कमिश्नर, कलेक्टर सभी ने किया ध्वजारोहण





    publive-image





    महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम में और एआईसीटीएसएल दफ्तर में ध्वजारोहण किया। वहीं संभागायुक्त मालसिंह भयडिया ने संभागायुक्त कार्यालय पर, पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने भी अपने दफ्तरों पर ध्वजारोहण किया। पूरे जिले में सभी शासकीय दफ्तरों पर उनके विभाग प्रमुखों ने ध्वजारोहण किया। सभी जगह पर विद्युत सज्जा भी की गई है।



    आर्मी जवानों संग मनाया स्वतंत्रता दिवस Indore News महू पहुंचे सनी देओल ग़दर फिल्म के तारा सिंह इंदौर न्यूज़ celebrated Independence Day with army soldiers Sunny Deol reached Mhow Tara Singh of Ghadar film