छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय मंत्री मंडल का शपथ ग्रहण आज, 9 विधायकों में से 5 पहली बार बनेंगे मंत्री

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय मंत्री मंडल का शपथ ग्रहण आज, 9 विधायकों में से 5 पहली बार बनेंगे मंत्री

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार कुछ ही देर में होने जा रहा है। साय मंत्रिमंडल में आज 9 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्रीमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया है। कैबिनेट में कुल 12 में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी होंगे। जानकारी के मुताबिक एक जगह अभी खाली रहेगा। प्रदेश में कुल 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है। वहीं अब तक सीएम साय के साथ 2 डिप्टी सीएम शपथ ग्रहण कर चुके हैं।

ये मंत्री लेंगे शपथ

  • बृजमोहन अग्रवाल
  • केदार कश्यप
  • राम विचार नेताम
  • दयाल दास बघेल
  • टंक राम वर्मा
  • ओपी चौधरी
  • लखन लाल देवांगन
  • श्याम बिहारी जायसवाल
  • लक्ष्मी राजवाड़े

1 मंत्री पद अब भी खाली

साय की कैबिनेट में आज 9 लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे। यानी एक मंत्री पद अभी साय सरकार में रिक्त है। जानकारी के मुताबिक इस पद के लिए राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, रेणुका सिंह, गुरु खुशवंत साहेब और धरमलाल कौशिक जैसे दिग्गज नेताओं ने दावेदारी की है। लेकिन इन नामों पर बीजेपी के केंद्रीय नेताओं का मंथन अभ भी जारी है।

19 से 21 दिसंबर तक शीत-कालीन सत्र का आयोजन

बता दें कि 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीत-कालीन सत्र आयोजित किया गया था। इसके बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा थी, लिहाजा आज साय कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। स्टेट गैरेज के अधिकारियों को भी गाड़ी तैयार करने का निर्देश दिया जा चुका है। स्टेट गैरेज के जिम्मेदारों का कहना है, कि उनकी तरफ से 11 गाड़ियां तैयार करवाई जा रही हैं। इन गाड़ियों को निर्देश मिलने के बाद पुलिस लाइन भेज दिया जाएगा



Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai मंत्री मंडल का शपथ ग्रहण आज छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय 9 ministers to take oath at Raj Bhawan Sai cabinet Vishnudev Sai's cabinet expanded राज भवन में 9 मंत्री लेंगे शपथ cabinet of ministers to take oath today साय मंत्रिमंडल विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार