बेमेतरा में MLA के बेटे की अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया तेज, प्रस्ताव भेजा, बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुनेश्वर का भाई है कृष्णा

BP Shrivastava | Dec 17, 2023, 24:00 IST
Share
बेमेतरा में MLA के बेटे की अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया तेज, प्रस्ताव भेजा, बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुनेश्वर का भाई है कृष्णा
बेमेतरा में MLA के बेटे की अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया तेज, प्रस्ताव भेजा, बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुनेश्वर का भाई है कृष्णा

बेमेतरा जिले के बिरनपुर दंगे के दौरान भुवनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। इसके बाद यह ऐलान किया गया कि भाई को सरकारी नौकरी मिलेगी। छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनने के बाद अनुकंपा नियुक्ति की फाइल तेजी से चल रही है।

शिवम दुबे, Raipur. बेमेतरा जिले के बिरनपुर में सांप्रदायिक दंगे के दौरान भुवनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। इसके बाद यह ऐलान किया गया था कि भाई को सरकारी नौकरी मिलेगी। छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनने के बाद अनुकंपा नियुक्ति की फाइल तेजी से चल रही है। साजा से भाजपा विधायक ईश्वर साहू के छोटे बेटे कृष्णा साहू के लिए प्रशासन ने अभिमत प्रस्ताव भेजा है। यहां बता दें कि विधानसभा चुनाव में सात बार के विधायक को हराकर ईश्वर साहू ने जीत हासिल की थी। विधायक ईश्वर साहू ने बिरनपुर सांप्रदायिक हिंसा में अपने बेटे को खोया था।

पुलिस विभाग में मिल रही नियुक्ति

ईश्वर साहू के छोटे बेटे के लिए एसपी भावना गुप्ता की तरफ से मंत्रालय के आदेश का पालन करते हुए पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के संबंध पत्र भेजा गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एसपी भावना गुप्ता की ओर से मंत्रालय के आदेश पर कृष्णा को पुलिस विभाग में आरक्षक जीडी के पद के लिए अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में पत्र भेजा गया है। इस पत्र में नियुक्ति संबंधी सहमति, शिक्षा, जाति, निवास प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड उपलब्ध कराने को कहा गया है।

क्या था पूरा मामला ?

बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में हुए सांप्रदायिक हिंसा की घटना 8 अप्रैल, 2023 को हुई थी। करीब 8 महीने पहले 8 अप्रैल, 2023 को बिरनपुर में दो गुटों हिंसक झड़प में भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, एक बच्चे से मारपीट के बाद दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया था। इस मामले में बिरनपुर और साज के कई गांव में दो हफ्ते तक कर्फ्यू लगा रहा और दोनों समुदाय के दर्जनों लोगों की गिरफ्तारियां हुईं थी। झड़प में जिस ईश्वर साहू की मौत हुई थी, उसी के छोटे भाई कृष्णा साहू के लिए सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए पत्र भेजा है। हालांकि, इससे पहले तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का ऐलान भी किया था, जिस ईश्वर साहू ने लेने से इनकार कर दिया था। कयास यही लगाए गए हैं कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आने के बाद इस विषय में फाइल तेजी से चलने लगी है, क्योंकि बिरनपुर कांड में मारे गए भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू अब विधायक हैं।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • Biranpur violence
  • Job of Bhuvaneshwar's brother killed in Biranpur violence
  • Father of Bhuvaneshwar killed in Biranpur violence becomes MLA
  • Saja MLA Ishwar Sahu
  • बिरनपुर हिंसा
  • बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुवनेश्वर के भाई की नौकरी
  • बिरनपुर हिंसा में मारे भुवनेश्वर के पिता बने विधायक
  • साजा विधायक ईश्वर साहू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल